तलवार से केक काटते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले 02 युवक गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
जनपद रायबरेली थाना सरेनी क्षेत्र सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही थी जिसमें तलवार से केक काटते हुए युवक दिखायी दे रहे थे। उक्त खबर का संज्ञान लेकर तत्काल थाना सरेनी पुलिस टीम द्वारा जांच एवं पहचान करते हुए मुखबिरखास की सूचना पर 02 युवक :-
01-सादाब खान पुत्र मुन्ना खान निवासी गजपति खेड़ा थाना सरेनी रायबरेली।
02- अनमोल पुत्र सुबोध कुमार निवासी झोथरा खेड़ा बरगलिया थाना सरेनी रायबरेली को थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त :-
1. सादाब खान पुत्र मुन्ना खान निवासी गजपति खेड़ा थाना सरेनी रायबरेली ।
2. अनमोल पुत्र सुबोध कुमार निवासी झोथरा खेड़ा बरगलिया थाना सरेनी रायबरेली।
पुलिस टीम:-
1. उप निरीक्षक राहुल मिश्रा थाना सरेनी रायबरेली ।
2. आरक्षी राजकमल थाना सरेनी रायबरेली।




