दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस अलर्ट, अपर पुलिस अधीक्षक ने विसर्जन घाटों का किया निरीक्षण।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए बाराबंकी पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एवं क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट ने थाना रामसनेहीघाट क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विसर्जन घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विसर्जन स्थलों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए सतर्कता बरतने पर जोर दिया।
पुलिस अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया कि विसर्जन के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जाए और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी की जाए।
बाराबंकी पुलिस का उद्देश्य दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में धार्मिक आयोजन पूरा कर सकें।




