थाना सतरिख पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार।
कब्जे से चार मोटरसाइकिल व एक तमंचा एक जिन्दा कारतूस बरामद।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
जनपद बाराबंकी थाना सतरिख पुलिस ने अभियुक्तगण :-
1. दिनेश कुमार रावत उर्फ बबऊ पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी बहापुर मजरे भवानीपुर थाना मवई जनपद अयोध्या।
2. मोनू उर्फ मोहम्मद गुफरान पुत्र इबलाक उर्फ अभिलाख उर्फ बिल्ला फकीर निवासी भेलसर थाना रुदौली जनपद अयोध्या को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण के कब्जे निशांदेही पर चोरी के चार मोटर साइकिल व एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
इस सम्बन्ध में थाना सतरिख पर मुकदमा संख्या-489/2022 धारा 41 /411 भादवि व मुकदमा संख्या- 490/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
लोगों के वाहन चोरी कर आस-पास के जनपदों में बेचने का काम करते हैं। अभियुक्तगण ने दिनांक 26.11.2022 पूछताछ से प्रकाश में आया कि अभियुक्त का एक सक्रिय वाहन चोरी का गैंग है जो मौका पाकर थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत न्यायालय परिसर से अपाचे को. सुपर स्प्लेण्डर मोटर साइकिल को नवम्बर के अन्तिम सप्ताह में गोमतीनगर लखनऊ क्षेत्र के लोहिया अस्पताल के पास से, दूसरी सुपर स्प्लेण्डर मोटर साइकिल को दिनांक 01.12.2022 को चिनहट लखनऊ क्षेत्र के साई मार्केट से व स्प्लेण्डर प्लस मोटर साइकिल को दिनांक 05.12.2022 को कोतवाली नगर बाराबंकी के इंडियन बैंक बाराबंकी क्षेत्र से चुराया था जिसके सम्बन्ध में क्रमशः थाना कोतवाली नगर पर मुकदमा संख्या- 1264/2022 धारा 379 भादवि थाना विभूतिखण्ड गोमतीनगर में मुकदमा संख्या- 727/2022 धारा 379 भादवि थाना चिनहट में मुकदमा संख्या- 851/2022 धारा 379 भादवि व थाना कोतवाली नगर बाराबंकी में मुकदमा संख्या- 1302/2022 धारा 379 भादवि पंजीकृत है।
बरामदगी-
1. एक टीवीएस अपाचे मोटर साइकिल- यूपी 41 एई 7444
2. एक सुपर स्प्लेण्डर मोटर साइकिल- यूपी 32 जेई 5390
3. एक सुपर स्प्लेण्डर मोटर साइकिल- यूपी 32 एचयू 2856
4. एक हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटर साइकिल- यूपी 41 एयू 2625
5. एक अवैध तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर
पुलिस टीम :-
1- थानाध्य संतोष कुमार थाना सतरिख जनपद बाराबंकी।
2- उपनिरीक्षक चन्द्रहास मिश्रा थाना सतरिख जनपद बाराबंकी।
3- उपनिरीक्षक अशोक कुमार थाना सतरिख जनपद बाराबंकी।
4- उपनिरीक्षक सुभाषचन्द दुबे थाना सतरिख जनपद बाराबंकी।
5- हेड कांस्टेबल इदरीश थाना सतरिख जनपद बाराबंकी।
6-हेड कांस्टेबल संतोष शुक्ला थाना सतरिख जनपद बाराबंकी।
7- कांस्टेबल विवेक प्रताप सिंह थाना सतरिख जनपद बाराबंकी।
8-कांस्टेबल सूरज जायसवाल थाना सतरिख जनपद बाराबंकी।




