कानपुर: उमा हत्याकांड में अब नार्को टेस्ट से खुलेगा राज? डेढ़ महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली!श

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
कानपुर। रावतपुर थाना क्षेत्र में हुए उमा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए अब नार्को टेस्ट की तैयारी की जा रही है। 2 सितंबर को हुई उमा की हत्या के मामले में डेढ़ महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। ऐसे में मामले से जुड़े लोगों के नार्को टेस्ट की संभावना जताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, उमा के पति, बेटे और कुछ रिश्तेदारों का नार्को टेस्ट कराया जा सकता है। मामले में उमा के बड़े बेटे पर भी शक जताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उसके बयान में बदलाव और पहले कही गई बातों से मुकरने के बिंदु जांच के दायरे में हैं।
हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस हर पहलू की पड़ताल कर रही है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नार्को टेस्ट की प्रक्रिया आगे बढ़ती है या नहीं और जांच में कोई नया सुराग सामने आता है या नहीं।
फिलहाल, उमा हत्याकांड में हत्या की वजह और आरोपी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। मामले में अंतिम खुलासा पुलिस की जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही हो सकेगा।



