पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट सहित सुसंगत धाराओं में पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

दिनांक 14.10.2026 को थाना जलालपुर क्षेत्रान्तर्गत निवासिनी एक महिला द्वारा थाना जलालपुर पर उपस्थित होकर लिखित तहरीर दी गई, जिसमें अपनी लगभग 13 वर्षीय पुत्री के साथ छेड़खानी, गाली-गलौज एवं अन्य आरोप लगाए गए। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जलालपुर पर अभियुक्त 1. आमिर पुत्र लतीफ खान एवं 2. रफीक पुत्र लतीफ खान, निवासीगण ग्राम भेड़ी डांडा, थाना जलालपुर, जनपद हमीरपुर के विरुद्ध धारा 74, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं धारा 7/8 पॉक्सो एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। थाना जलालपुर पुलिस वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि थाना जलालपुर पर पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्त आमिर खान जलालपुर तिराहा स्टैण्ड पर कहीं जाने के लिए वाहन की प्रतीक्षा कर रहा है। प्राप्त सूचना पर थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए जलालपुर तिराहा स्टैण्ड पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा मौके पर मौजूद संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान आमिर खान पुत्र लतीफ खान, निवासी ग्राम भेड़ी डांडा, थाना जलालपुर, जनपद हमीरपुर, उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुई। उक्त अभियुक्त थाना जलालपुर पर पंजीकृत अभियोग में धारा 74/352/351 (3) बीएनएस एवं धारा 7/8 पॉक्सो एक्ट के अन्तर्गत वांछित था। थाना जलालपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।



