अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा( संपादक)
जनपद उन्नाव थाना सफीपुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को एक अवैध तमंचा 315 बोर मय दो जिंदा कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
संक्षिप्त विवरण :-
आज दिनांक 11.12.2022 को उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार मय हमराह फोर्स द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अतहा से पखरौरा जाने वाली सड़क से अभियुक्त रजोले पुत्र नन्हके उर्फ प्यारे लाल निवासी ग्राम मुस्तफाबाद पखरौरा थाना सफीपुर जनपद उन्नाव उम्र 35 वर्ष को एक तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर क्रमशः मुकदमा संख्या 506/2022 धारा 3/25 A Act पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :-
1. उप निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार थाना सफीपुर जनपद उन्नाव।
2. हेड कांस्टेबल गोपाल गोविन्द तिवारी थाना सफीपुर जनपद उन्नाव।
3. हेड कांस्टेबल रविन्द सिंह थाना सफीपुर जनपद उन्नाव।
4. हेड कांस्टेबल महेश सिंह थाना सफीपुर जनपद उन्नाव।
5. हेड कांस्टेबल शिवकुमार थाना सफीपुर जनपद उन्नाव।




