नाबालिग को बहला-फुसला कर भगा ले जाना वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। थाना लालगंज पर प्राप्त प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को रिहान पुत्र सरीफ निवासी गौरी उतरा गौरी थाना लालगंज रायबरेली बहला फुसलाकर भगा ले गया है। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0-126/2026 धारा- 87/137 (2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अपहृता की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा था।
आज दिनांक 30.04.2026 को थाना लालगंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सटीक सूचना पर मु0अ0सं0- 126/2026 धारा- 87/137 (2) बीएनएस से संबंधित अपहृता को सकुशल बरामद किया गया तथा वांछित अभियुक्त रिहान पुत्र सरीफ निवासी गौरी उतरा गौरी थाना लालगंज रायबरेली को थाना क्षेत्र के डलमऊ रोड पर फ्लाई ओवर से नियमानुसार गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।




