पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पेंशनर के साथ मीटिंग व नवीन पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान इकाई की कार्यकारणी का गठन।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
जनपद रायबरेली में आज दिनाँक 08 दिसम्बर 2022 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थिति किरण बहुद्देशीय हाल मे जनपद रायबरेली के पुलिस पंशनर के साथ मीटिंग की गयी जिसमे पुलिस पेशनर व सेवारत पुलिस | कर्मियों के मध्य बेहतर सामंजस्य स्थापित करने के उद्देश्य से थानाध्यक्षों द्वारा प्रत्येक माह में पुलिस | पेंशनरों की बैठक करने हेतु निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान इकाई | रायबरेली की कार्यकारणी का कार्यकाल समाप्त हो गया था अतः पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा पदाधिकारियों का चुनाव कराया गया।

जिसमे अध्यक्ष पद पर कालिका प्रसाद तिवारी, उपाध्यक्ष पद पर अजहर शमसुद्दीन, महासचिव शिवनरायन सिंह, कोषाध्यक्ष रतिपाल यादव मनोनीत किये गये है। मीटिंग के दौरान पुलिस पेशनरों के कुल 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुय, जिनके निस्तारण हेतु तत्काल संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। शहीद पुलिस पेशनरों की श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखा गया गया।




