हिस्ट्रीशीटर की अचल सम्पत्ति कुल कीमत लगभग 04 करोड़ 61 लाख 87 हजार रूपये को धारा 14 (1) गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई कुर्क।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। पुलिस प्रशासन द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी कर अवैध रूप से धन अर्जन करने वाले दो गैंग सदस्य/ हिस्ट्रीशीटर की अचल सम्पत्ति कुल कीमत लगभग 04 करोड़ 61 लाख 87 हजार रूपये को धारा 14 (1) गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई कुर्क। –
थाना जैदपुर पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 119/2022 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्तगण :-
1. मोहम्मद रिजवान पुत्र जुमई निवासी टिकरा उस्मा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
2. इसरार उर्फ कचल्ले पुत्र चौधरी अली नसीर उर्फ मोहम्मद नसीम निवासी टिकरा मुर्तजा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के अवैध कारोबार से किये गये।धनोपार्जन से स्वयं एवं परिजनों के नाम पर अवैध रूप से सम्पत्ति अर्जित की गई। जिला प्रशासन एवं बाराबंकी पुलिस द्वारा उक्त अचल सम्पत्ति को अन्तर्गत धारा 14 ( 1 ) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत कुर्क किया गया।
कुर्क सम्पत्ति का विवरण :-
अचल सम्पत्ति कुल कीमत लगभग (04 करोड़ 61 लाख 87 हजार रुपये)
1. रिजवान पुत्र जुमई निवासी टिकरा उस्मा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
1- जैदपुर बाईपास स्थित 03 भूखण्ड कीमत लगभग 1,52,00,000/-रुपये
2- ग्राम टिकरा उस्मा स्थित 02 भूखण्ड कीमत लगभग- 44,22,241 /- रुपये।
3- ग्राम मगरवल स्थित 02 भूखण्ड कीमत लगभग- 93,64,755 /- रुपये।
4- ग्राम टिकरा उस्मा स्थित मकान कीमत लगभग- 50,00,000/- रुपये।
5- जैदपुर बाईपास स्थित दुकानें कीमत लगभग 70,00,000/- रुपये।
2. इसरार उर्फ कचल्ले पुत्र चौधरी अली नसीर उर्फ मोहम्मद नसीम निवासी टिकरा मुर्तजा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
आपराधिक इतिहास-:
*1. रिजवान पुत्र जुमई निवासी टिकरा उस्मा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।*
1. मुकदमा संख्या 148/1987 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
2. मुकदमा संख्या 149/1987 धारा 147/148/149/307/ 323 भादवि व 3 ( 1 ) यूपी गैंगस्टर एक्ट व 25/27 आर्म्स एक्ट थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
3. मुकदमा संख्या 78/1989 धारा 8/18/21/25 एनडीपीएस एक्ट थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
4. मुकदमा संख्या 137/2005 धारा 223/224/225/120बी भादवि थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
5. मुकदमा संख्या 72 / 2021 धारा 352 / 353/336/504/ 188/ 34 भादवि व 7 सीएलए एक्ट थाना जैदपुर।
6. मुकदमा संख्या 119/2022 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
1- ग्राम टिकरा मुर्तजा स्थित 02 मकान कीमत लगभग- 52,00,000/- रुपये।
2. इसरार उर्फ कचल्ले पुत्र चौधरी अली नसीर उर्फ मो0 नसीम निवासी टिकरा मुर्तजा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
1. मुकदमा संख्या 109/2000 धारा 8/21/9ए/25ए एनडीपी एस एक्ट थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
2. मुकदमा संख्या 163/2000 धारा 8/21एनडीपीएस एक्ट थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
3. मुकदमा संख्या 71/2009 धारा 8//21/21ए एनडीपीएस एक्ट थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
4. मुकदमा संख्या 599/2004 धारा 504 भादवि थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
5. मुकदमा संख्या 86/2008 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
6. मुकदमा संख्या 03/2008 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
7. मुकदमा संख्या 72 /2021 धारा 352/353/336/504/ 188/34 भादवि व 7 सीएलए एक्ट थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
8. मुकदमा संख्या 119/2022 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।




