एकल शिक्षा अभियान के तत्वाधान में अभ्युदय यूथ क्लब द्वारा दो दिवसीय खेल कूद कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन।

रिपोर्ट :- मानबहादुर सिंह
बाराबंकी। एकल शिक्षा अभियान के तत्वाधान में अभ्युदय यूथ क्लब के द्वारा रामसमेहीघाट के पायका मैदान में आयोजित दो दिवसीय खेल कूद कार्यक्रम का उद्घाटन 15अक्टूबर को खाद्य रशद राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने दौड़ प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर किया था।
प्रतियोगिता में कबड्डी, दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद,व कुश्ती का आयोजन किया गया था ।
जिसका फाइनल 16 अक्टूबर को पायका मैदान रामसनेहीघाट में संपन्न हुआ
इस प्रतियोगिता में छः से नौ वर्ष के बच्चो को एक ग्रुप में व नौ से 15वर्ष के बच्चे एक ग्रुप में प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए। इस प्रतियोगिता में 110संच के तीन सौ तीस बच्चे सम्मिलित हुए ।
बालिका शिशु वर्ग में शोभापुर निवासी कोमल ने 50 मीटर दौड़ में व बालक शिशु वर्ग में सालपुर हैदरगढ़ निवासी राजकुमार को प्रथम स्थान मिला।
100मीटर की बालिका शिशु वर्ग में हैदरगढ़ पूरे पंडित की आर्या को व बालक शिशु वर्ग में सिद्धौर दुल्ला पुर निवासी रजनीश को प्रथम स्थान मिला।
200 मीटर की बालिका शिशु वर्ग में दरियाबाद शोभापुर की कोमल व बालक वर्ग में हैदरगढ़ सालपुर के राजकुमार को प्रथम स्थान मिला।
400 मीटर की बालक शिशु वर्ग की दौड़ में टिकैतनगर जार मऊ के मनीष कुमार व बालिका वर्ग में टिकैतनगर की एकता दीक्षित को प्रथम स्थान मिला ।
100 मीटर बालक बाल वर्ग टिकैतनगर जार मऊ के अभिषेक यादव को पहला स्थान व बालिका बाल वर्ग में कोटवा धाम की शबनम को प्रथम स्थान मिला ।
200 मीटर बालक बाल वर्ग की दौड़ में से दुल्लापुर के शिवा पाठक को पहला स्थान व मोहम्मदपुर पाठकपुर की अर्चना को प्रथम स्थान मिला।
400 मीटर बालक बाल वर्ग की दौड़ में हैदर गढ़ नरौली निवासी अभय मिश्रा को प्रथम स्थान व बालिका बाल वर्ग में मोहम्मदपुर पलहरी निवासी पल्लवी को प्रथम स्थान मिला ।
600 मीटर बालक बाल वर्ग की दौड़ में टिकैतनगर निवासी विजय राज को प्रथम स्थान मिला।
कुश्ती के 25से 27 किलोग्राम में रत्नेश कुमार, व सचिन को प्रथम स्थान,
28से31किलोग्राम में अनुराग व अमित को प्रथम स्थान मिला।
38से42 किग्रा में अखिलेश व उमेश को प्रथम स्थान मिला ।
35से38 किग्रा में सोहित व ज्ञान मिश्र को प्रथम स्थान मिला।
कबड्डी में टिकैतनगर संच की टीम विजयी हुई।
ऊंची कूद बालक शिशु वर्ग में टिकैतनगर से शिवांश को प्रथम स्थान,बालिका शिशु वर्ग में कोटवा धाम सोनीपुर निवासी रजनी को प्रथम स्थान।
ऊंची कूद बाल वर्ग में मवई बेलपुर निवासी नीतू को प्रथम स्थान।
व बालक वर्ग में रामजी को प्रथम स्थान।
लंबी कूद बालक बाल वर्ग में हैदरगढ़ निवासी मनीष को प्रथम स्थान
व बालिका वर्ग में रामनगर ददौरा निवासी मोनिका को प्रथम स्थान मिला।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर सदस्य विधान परिषद अंगद सिंह, टिकैतनगर चेयरमैन जगदीश गुप्ता, महंत रामतेज पांडेय ,लज्जा चतुर्वेदी ने विजयी बच्चो को मेडल प्रदान किया।
कार्यक्रम में ,हरि कथा संवाद प्रमुख बृजेश सिंह ,कुलदीप सिंह, अमृत लाल यादव,आरएसएस जिला प्रचारक रवि प्रकाश, राम नारायण , उमेश मौर्य, अनिल बंसल,अध्यक्ष नीरज शुक्ला ,अंचल सचिव राधेश्याम तिवारी ,अंचल संरक्षक विनोद अग्रवाल ,हरि कथा योजना प्रमुख बृजेश सिंह,रामकुमार श्रीवास्तव, संभाग प्राथमिक शिक्षा प्रमुख लवकुश सिंह, भाग प्रमुख लखनऊ राजकुमार, अंचल अभियान प्रमुख नैमिष सिंह, भाग महिला प्रमुख सरिता ,ग्राम स्वराज योजना प्रमुख राम नारायण सहित 100 एकल की आचार्या सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।




