Advertisement
बाराबंकी

जिला ग्राम्य विकास संस्थान, कादिरपुर-बाराबंकी ने प्रशिक्षण प्रदान कर किया सशक्त।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बाराबंकी एवं महानिदेशक, दीनदयाल उपाध्याय, राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, बख्शी का तालाब, लखनऊ के सौजन्य से जिला ग्राम्य विकास संस्थान, बाराबंकी द्वारा ‘‘समूह सखी, सी0एल0एफ0 स्ट्रेन्थनिंग हेतु विजिनिंग-प्प्, आई0सी0आर0पी0‘‘ के विभिन्न पदाधिकारियों के आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम वित्तीय वर्ष 2022-23 में माह अगस्त, 2022 तक 41 सत्रों में 1104 प्रतिभागियों को सारगर्भित प्रशिक्षण प्रदान किया गया एवं माह सितम्बर, 2022 तक 07 सत्र प्रस्तावित है, जिसमें 244 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।

सत्रों का शुभारम्भ श्रीमती गरिमा सिंह, जिला प्रशिक्षण अधिकारी, बाराबंकी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करते हुए प्रतिभागियों को ऊर्जावान एवं प्रसन्नचित्त होकर प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु जागरूक किया। वरिष्ठ प्रशिक्षक/सत्र प्रभारी द्वारा सत्र का परिचय व उद्देश्य बताते हुए स्वच्छता एवं अनुशासन के साथ आवासीय व्यवस्था में प्रतिभागियों को अवगत कराया। राज्य एवं जिला स्तरीय विभिन्न मास्टर ट्रेनर्स द्वारा विधिवत वार्ताएँ दी गयी। महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न खाता बही का महत्व, बचत पुस्तिका एवं व्यक्तिगत पास बुक भरने पर अभ्यास आदि प्रतिभागियों को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा कराया गया।

विज्ञापन

प्रतिभागियों को फिल्म इत्यादि भी दिखा कर जानकारी साझा की गयी। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को निःशुल्क भोजन, आवास, प्रशिक्षण किट एवं वास्तविक यात्रा व्यय तथा प्रमाण पत्र, फोटो आदि की सुदृढ़ व्यवस्था संस्थान द्वारा की गयी। सत्र समापन के अवसर पर उपायुक्त(स्वतः रोजगार), बाराबंकी द्वारा महिलाओं को उत्साह एवं आत्मनिर्भरता के साथ निःसंकोच होकर अपनी बात रखनी चाहिए, इस बात पर बल दिया एवं प्रमाण पत्र व ग्रुप फोटो वितरित किया। समापन के अवसर पर सस्थान के सभी कार्मिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button