हिंदी का कमजोर ज्ञान देखकर अच्छा नही लगता था।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। खादी और ग्रामोद्योग आयोग के सेवा काल मे कक्षा 1से 5 की सरकारी स्कूल में पढ़ रही बेटियों की गणित व मातृ भाषा हिंदी का कमजोर ज्ञान देखकर अच्छा नही लगता था। इसके लिए अतिरिक्त पढ़ाई जरूरी मानकर सेवा निवृति के बाद चन्द्र प्रकाश वर्मा ग्राम पंचायत मंजीठा,विकास खंड बंकी,बाराबंकी को केंद्रित कर निःशुल्क जागो-री-जागो आओ बनाएं शिक्षित व संस्कारित बेटियाँ कार्यक्रम सीखने और पढ़ने की लगन पैदा करने के उद्देश्य से वर्ष 2016 से शुरू किया। बेटियाँ स्कूल रोज जाने से घबराएं नहीं,केंद्र रोज आएं न आने पर कारण बतायें। प्रयास रहता है कि इनके मन के साथ जुड़ा जा सके।
ब्लैक बोर्ड पर लिखकर कापियों पर लिखने को कहा जाता है। गिनती,पहाड़ा,जोड़, घटना,गुना,भाग व हिंदी की मात्रा के अलावा शुद्ध वाक्य बोलना, लिखना सिखाया जाता है।
स्कूल से छुट्टी होने के बाद दो घंटे बेटियों की वालेंटियर राजिया, शिवानी जो स्वयं भी पढ़ाई कर रही है तथा श्रीमती शोभा के साथ पढ़ाया जाता है। सभी को जरूरत की स्टेशनरी मुफ्त देंकर सहयोग किया जाता है। वर्तमान में 50बेटियाँ चयनित हैं जिसमे 30 से 35 नियमित पढने आती हैं।




