
रिपोर्ट:- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। थाना डलमऊ क्षेत्र अवैध मादक पदार्थ द्रव्यों की बिक्री/तश्करी के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक 31 जनवरी 2026 को थाना डलमऊ पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त संतोष पासवान पुत्र कल्लू निवासी ग्राम अडाना मजरे सराय दिलावर थाना डलमऊ जनपद रायबरेली को 1100 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका के साथ थाना क्षेत्र के खटिकाना मोहल्ला के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरूद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा संख्या-032/2026 धारा-8/15 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।




