
रिपोर्ट:- मो०शकील
रायबरेली। थाना बछरावां अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 30 जनवरी 2026 को थाना बछरावां पुलिस टीम द्वारा मुखविरखास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या-619/2025 धारा-109(1)/115(2)/352/117(2) बीएनएस के वांछित/नामजद अभियुक्त सन्तोष कुमार पुत्र हनुमान प्रसाद निवासी राजामऊ थाना बछरावाँ जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।




