खातो से धोखाधड़ी कर रुपये निकालने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के तीन अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
जनपद बस्ती पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के आदेश के क्रम में जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नाथ चौधरी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कलवारी शक्ति सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक नगर अरविन्द कोरी , प्रभारी साइबर सेल उ 0 नि 0 मजहर खान की संयुक्त टीम द्वारा खातो से धोखाधड़ी करके रुपये निकालने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के 03 अभियुक्तों को दिनांक 28.06.2021 को अकसड़ा चौराहा थाना नगर जनपद बस्ती से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-
1.अयोध्या प्रसाद पुत्र जियालाल नि 0 ग्राम कल्यानपुर उदनपुर थाना हंसवर जिला अम्बेडकरनगर ( उ 0 प्र 0 )
2. मोहम्मद शादाब अख्तर पुत्र दबीर अहमद पता- सिकटहां , अलहदादपुर , थाना अलीगंज जिला अम्बेडकरनगर (उ 0 प्र 0 )
3. मोहम्मद वारिश उर्फ सैफी पुत्र मोहम्मद मुर्तजा पता – अलहदादपुर , थाना अलीगंज जिला अम्बेडकरनगर (उ 0 प्र 0)
बरामदगी का विवरण:-
1.नकद रूपया 2000 रु ० ।
2. 01 अदद मोटर साईकिल पल्सर बरंग काला यू 0 पी 0 44 बीबी 1808 ।
3. 04 अदद मोबाईल विभिन्न कम्पनीयो के ।
4. 13 अदद एटीएम कार्ड विभिन्न बैको के ।
5. 10 अदद आधार कार्ड विभिन्न व्यक्तियो के ।
6. 15 अदद सिम कार्ड विभिन्न कम्पनीयो के 7.56 अदद वोडाफोन आईडिया / एयरटेल कम्पनी के खाली रैपर जिसपर मोबाइल नं 0 किसी व्यक्ति का नाम खाता नं 0 , कोड आदि लिखा हुआ है 8. 21 अदद सिम कार्ड वोडाफोन कम्पनी के रैपर सहित ।
घटना का संक्षिप्त विवरण:-
दिनांक -20.06.2021 का रामदौड द्वारा थाना नगर जनपद बस्ती पर आकर लिखित शिकायत दर्ज कराया गया कि मेरे खाते से 50 88.593.66 हजार निकल गये हैं जिसको किसी साईबर अपराधी ने निकाला है । जिसके सम्बन्ध में थाना नगर जनपद बस्ती पर मु 0 अ 0 स0- 102/2021 धारा 419 , 420. भा 0 द 0 वि 0 व 66 आई 0 टी 0 एक्ट बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना थाना नगर जनपद बस्ती द्वारा प्रारम्भ की गयी । पूछताछ का संक्षिप्त विवरण : अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि हम लोग मिलकर एक संगठित गिरोह चलाते है , जिसमें हम लोग आम जनता के क्रेडिट कार्ड की डिटेल प्राप्त कर , क्रेडिट कार्ड धारकों को अपनी बातों में फंसा कर उनसे ओण्टी 0 पी 0 प्राप्त कर लेते हैं और उनके खाते से रूपयों को ऑनलाइन निकाल लेते है । हम लोगों के गिरोह में सबके अपने काम निर्धारित हैं । शादाब उपरोक्त द्वारा बताया गया कि साहब मै एक सी 0 एस 0 पी 0 चलाता हूँ , जब भी कोई व्यक्ति अपना खाता खुलवाने आता है तो मैं उस व्यक्ति के नाम से चुपके से फर्जी बैंक खाता भी खोल देता हूं जिसका प्रयोग हमारी गिरोह द्वारा रूपयों को ठगी कर खाते में मंगाने हेतु प्रयोग किया जाता है । मो ० वारिश उपरोक्त द्वारा बताया गया कि साहब मै फर्जी सिम कार्ड एवं पहले से चालू पेटीएम खाते गिरोह के कार्य के लिये प्रदान करता हूँ , जिसमें से पहले से चालू फर्जी सिम कार्ड से लोगो के पास फोन करने में प्रयोग किया जाता है तथा पेटीएम खातों को ठग हुए रूपयों को मंगाने के प्रयोग में लाया जाता है तत्पश्चात् अयोध्या उपरोक्त द्वारा बताया गया कि साहब मै भी बैंक खाते और फर्जी मोबाइल नम्बर चालू करता हूँ तथा शादाब और मो 0 वारिश के साथ मिलकर दिये गये बैंक खातों और मोबाइल नम्बरों पर फर्जी सिम कार्डों से फोन करते है और क्रेडिट कार्ड धारकों से रूपयों को निकालने के लिये भेजे गये ओ 0 टी 0 पी 0 को प्राप्त कर लेते है और हम लोगों के द्वारा प्रदान किये गये पेटीएम तथा अन्य बैंक खातों में उन ठगे गये रूपयों को मंगा लेते है , जिसके बाद हम लोगो द्वारा उन रूपयों को निकाल लिया जाता है और आपस में बांट लिया जाता है । साहब हम लोगों का बस यही अपराध है जिसे हम लोगो अपने आर्थिक लाभ और जीवन यापन के लिये किया है ।
पंजीकृत अभियोग का विवरण : –
मु 0 अ 0 स0- 102/2021 धारा 419 , 420 , 467 , 468 , 471 भा 0 द 0 वि 0 व 66 आई 0 टी 0 एक्ट |
गिरफ्तार करने पुलिस टीम:-
1. प्रभारी निरीक्षक नगर श्री अरविन्द कोरी जनपद बस्ती ।
2. प्रभारी साइबर सेल उ 0 नि 0 श्री मजहर खान ।
3. उ 0 नि 0 श्री शशिशखर सिंह थाना नगर ।
4. का 0 मोहन यादव , का 0 धीरेन्द्र यादव , का 0 अभिषेक त्रिपाठी , का 0 घनश्यम यादव . का 0 संदीप कुमार , का 0 दीपक कुमार गुप्ता साइबर सेल जनपद – बस्ती ।
5. का 0 जनार्दन प्रजापति , का 0 जितेन्द्र यादव सर्विलान्स सेल ।
6. हे 0 का 0 राजमनी यादव , का 0 संजय यादव थाना नगर जनपद बस्ती ।।




