राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर स्वीप कार्यक्रम के तहत स्वयं सेवी संस्था बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने…….

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
बाराबंकी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर स्वीप कार्यक्रम के तहत स्वयं सेवी संस्था बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष रत्नेश कुमार के निर्देशन में कई गांवों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए और मतदाताओं को मतदान के लिए शपथ दिलाई और सघन हस्ताक्षर अभियान चलाया। विधान सभा दरियाबाद क्षेत्र के ग्राम छंदवल, निम्बहा, छोटी छंदवल में संस्थान द्वारा संचालित चाइल्ड फ्रेन्डली स्कूल के शिक्षकों व संस्था के पदाधिकारियों, विनोद कुमार, वीरेंद्र कुमार, पूनम देवी, वंदना वर्मा, सरिता यादव, शारदा रावत सरोज आदि लोगो ने ग्रामीण मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई और हस्ताक्षर अभियान चलाया। वहीं जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ताहीपुर में शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। संस्था की टीम सदस्य सीमा, फ़कीरेलाल, अंचल कुमार ने लोगों को मतदान करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मतदाता शपथ दिलाई और हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को 27 फरवरी को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। संस्था के कार्यकर्ताओं ने जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में लोगो को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीणों ने मतदान शपथ ली।




