Advertisement
गोंडा
Trending

पुलिस मुठभेड में दुष्कर्म व हत्या के आरोपी को लगी गोली, मात्र 12 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार

रिपोर्ट-सौम्य वर्मा

थाना नवाबगंज क्षेत्र के अन्तर्गत एक नाबालिग लड़की के शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके सम्बन्ध में मृतका के पिता द्वारा थाना नवाबगंज में अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के अनावरण हेतु 05 टीमों का गठन किया।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना नवाबगंज व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम ने सुरागरसी-पतारसी व इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों की मदद से घटना कारित करने वाले प्रकाश में आये 25000 रूपये के पुरस्कार घोषित अभियुक्त महेश यादव को पुलिस मुठभेड़ के दौरान मात्र 12 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया था। आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी की जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त महेश यादव को गोली लग गयी। गिरफ्तार अभियुक्त महेश यादव का पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल गोण्डा में ईलाज चल रहा है । दूसरे अभियुक्त संजय को भी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने पुलिस टीम को उत्साहवर्द्धन हेतु 50,000 रू0 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तः-

01. महेश यादव पुत्र जुग्गीलाल नि0 जोगारायपुरवा मौजा लौव्वावीरपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

02. संजय पुत्र रामलगन नि0 हरिहरपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

विज्ञापन

पंजीकृत अभियोगः-

विज्ञापन 2

01. मु0अ0सं0-70/22, धारा 302, 376डी भादवि, 3/4 पॉक्सो एक्ट व 3(2)(5) एस0सी0एस0 टी0 एक्ट थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

विज्ञापन 3

02. मु0अ0सं0-71/22, धारा 307 भादवि थाना नवाबंगज जनपद गोण्डा।

विज्ञापन 4

03. मु0अ0सं0-72/22, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

विज्ञापन 5

04. मु0अ0सं0-73/22, धारा 307 भादवि थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

05. मु0अ0सं0-74/22, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगीः-

01. 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस व 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर।

02. 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस 12 बोर।

पुलिस टीमः-

01. प्र0नि0 संतोष कुमार सिंह थाना नवाबगंज मय टीम।

02. प्रभारी एस0ओ0जी0 सुनील कुमार मय टीम।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button