समाजवादी पार्टी मुखिया के निर्देश पर खेत खलिहान कुटीर उद्योग बचाओ निकाली गई यात्रा

रिपोर्ट पुष्पेंद्र कुमार वर्मा
निन्दूरा बाराबंकी:-समाजवादी पार्टी मुखिया के निर्देश पर खेत खलिहान कुटीर उद्योग बचाओ किसान नौजवान पटेल यात्रा निकाली गई जिस को हरी झंडी दिखाकर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी राष्ट्रीय महासचिव रवि प्रकाश वर्मा के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया इस बीच महमूदाबाद जाते समय समाजवादी कार्यकर्ताओं ने अनवरी से होते हुए कस्बा बड्डूपुर में अवध शरण वर्मा उर्फ लल्ला जी व सियाराम जी के शहीद स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। हजारों कार्यकर्ताओं के साथ शहीद स्थल पर पहुंचकर शहीदों श्रधांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व मंत्री हाजी फरीद महफूज किदवई एमएलसी राजेश यादव राजू जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद विधानसभा अध्यक्ष लवकुश यादव उदयभान सिंह रावत संजय सिंह नसीम गुड्डू समेत हजारों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।।




