बाराबंकी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा राष्टीय खेल दिवस के अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

रिपोर्ट पुष्पेंद्र कुमार वर्मा
निन्दूरा बाराबंकी:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई फतेहपुर के द्वारा राष्टीय खेल दिवस एवम मेजर ध्यानचंद की जयंती के मोके पर नेशनल इंटर कॉलेज के ग्राउंड पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न स्थानीय कबड्डी टीम ने हिस्सा लिया। खेल का अन्तिम निर्णायक मैच प्यारेपुर और मिरदहानपुरवा के बीच हुआ जिसमे प्यारेपुर की टीम विजय घोषित हुई। विद्यार्थी परिषद के द्वारा प्रथम एव दितीय स्थानों पर रही टीम को ट्राफी एव विजय प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।




