Advertisement
अब तकअभी तकउत्तर प्रदेशबाराबंकी

ब्रह्म देव धार्मिक स्थल के पुजारी की हत्या से क्षेत्र में फैली सनसनी।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।

जनपद बाराबंकी कुर्सी थाना क्षेत्र में ब्रह्म देव धार्मिक स्थल के पुजारी की हत्या से क्षेत्र में फैली सनसनी। सुबह पूजा करने पहुंचे ग्रामीण ने पुजारी का लहूलुहान शव देखा। घटना की सूचना डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

 

पुजारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस ने जांच शुरू की। घटना कुर्सी थाना इलाके के बाबूपुर मजरे दरांवा गांव की है। यहां पुजारी बालक राम यादव उम्र 62 वर्ष गांव के बाहर स्थित ब्रह्म देव स्थल पर बरामदा नुमा आश्रम में लंबे समय से रहकर पूजा पाठ करते थे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन 2

सोमवार की रात उनके सिर पर हमला कर हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह करीब 5:30 बजे गांव का ही एक व्यक्ति धार्मिक स्थल पर पूजा पाठ करने पहुंचा तो पुजारी को मत पड़ा देखा। इसकी सूचना उसने डायल 112 पर दी।

विज्ञापन 3

 

विज्ञापन 4

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बड्डूपुर शिखा सिंह, थानाध्यक्ष देवा अजय सिंह और प्रभारी निरीक्षक कुर्सी रामचंद्र सरोज मौके पर पहुंचे। जांच करने पर सामने आया कि मंदिर से एक घंटा गायब था। पुलिस ने पुजारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन 5

 

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पुजारी बालक राम के परिवार में कोई नहीं है। दो बहनें थी जिनकी शादी हो गई। उसके बाद से बालक राम ब्रह्म देव के स्थल पर रहकर पूजा पाठ करता था। उसके नाम दो बीघे जमीन भी है। हालांकि पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है। एसपी उत्तरी ने बताया कि पुजारी के सिर पर हमला कर हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button