Advertisement
अयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी

पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रुप से फर्जी / कूट रचित मेडिकल क्लीनिक खोल कर कोविड वैक्सीनेशन करने वाले दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।

कब्जे से तीन सुई , एक अदद वायल व फर्जी / कट रचित वैक्सीनेशन कार्ड बरामद डॉ 0 सुनील कुमार चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतरिख।

शिवा वर्मा संपादक:-

जनपद बाराबंकी दिनांक 19.08.2021 को थाना जैदपुर पर लिखित तहरीर दी गई कि ग्राम गोछौरा में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रुप से फर्जी व कूट रचित मेडिकल क्लीनिक खोलकर कोविड वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है । जिलाधिकारी बाराबंकी व पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा फर्जी कूट रचित क्लीनिक खोल वैक्सीनेशन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी व उपजिलाधिकारी नवाबगंज के पर्यवेक्षण में चिकित्सा अधीक्षक व प्रभारी निरीक्षक जैदपुर के नेतत्व में टीम गठित की गई । गठित टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि बृजेन्द्र कुमार पुत्र जगजीवन प्रसाद निवासी ग्राम महरुपुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी व संदीप कुमार पुत्र स्व 0 राममिलन गौतम निवासी रानीमऊ बकौली थाना पटरंगा जनपद अयोध्या द्वारा छल व फर्जी तरीके से डॉ 0 पदमेश मिश्रा की क्लीनिक पर चोरी छिपे कोरोना वैक्सीन का इन्जेक्शन लगा रहे थे । पूछताछ पर पता चला कि यह वैक्सीन संदीप कुमार जो जिला अस्पताल बाराबंकी में सी 0 एच 0 ओ 0 के पद पर कार्यरत है , चुराकर लाता है तथा दोनों मिलकर गांव की जनता को वैक्सीन लगाकर 125 रुपये प्रति व्यक्ति लेते है । अभियुक्तगण को हिरासत में लेने के उपरान्त क्लीनिक पर तलाशी ली गई तो क्लीनिक पर कोवीशील्ड वैक्सीन एक वायल व तीन नई सीरिंज तथा इन लोगों द्वारा तैयार की गयी वैक्सीनेशन कार्ड बरामद हुआ । अभियुक्तगण द्वारा चोरी करके वैक्सीन लगाना तथा छल पूर्वक कूटरचित अभिलेख तैयार करते हुए आम जनमानस के जीवन को खतरे में डालते हुए यह कार्य किया जा रहा था जिससे इनके विरुद्ध थाना जैदपुर पर 0 अ 0 सं 0 250/21 धारा 379/419/420/467/468/471/336/269/ 270/188/411 भादवि व 15 ( 2 ) , 15 ( 3 ) आईएमसी व 3 महामारी अधिनियम पंजीकृत कर जेल भेजा गया ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण:-
1. बृजेन्द्र कुमार पुत्र जगजीवन प्रसाद निवासी ग्राम महरुपुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी
2. संदीप कुमार पुत्र स्व 0 राममिलन गौतम निवासी रानीमऊ बकौली थाना पटरंगा जनपद अयोध्या।

बरामदगी:-
1. एक अदद वायल
2. तीन नई सीरिंज
3. फर्जी / कूटरचित वैक्सीनेशन कार्ड थाना जैदपुर

पुलिस टीम:-
1. प्रभारी निरीक्षक जैदपुर धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी जनपद बाराबंकी ।
2. उ 0 नि 0 श्री मदनपाल थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी ।
3. का 0 विपिन कुमार गौतम ,
4.का 0 रमापति यादव थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी ।
5. म 0 का 0 चेतना सिंह , म 0 का 0 अनीता देवी थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी ।

स्वास्थ्य विभाग टीम:-
1. डॉ 0 सुनील कुमार चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतरिख , जनपद बाराबंकी
2. डॉ 0 राजीव सिंह जिला प्रतिरक्षण अधिकारी जनपद बाराबंकी
3.अजय कुमार वर्मा कोल्ड चैन हैन्डलर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतरिख बाराबंकी ।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button