खाद गड्ढे की जमीन पर प्रधान प्रतिनिधि द्वारा बाउंड्री निर्माण कराया जा रहा है
ग्राम चंदौली मजरे डफरपुर तहसील फतेहपुर में पंचायत विभाग द्वारा पंचायत भवन बनाया रहा है

रिपोर्ट पुष्पेंद्र कुमार वर्मा
निन्दूरा बाराबंकी:-विकासखंड निदूरा क्षेत्र के ग्राम चंदौली मजरे डफरपुर तहसील फतेहपुर में पंचायत विभाग द्वारा पंचायत भवन बनाया गया है। जिसका रकबा बंजर गाटा संख्या 147,148 पर पिछली पंचवर्षीय योजना में उक्त जगह पर पंचायत भवन का निर्माण कराया जा चुका है तथा उसके आसपास गाटा संख्या 146 खाद गड्ढे के लिए सुरक्षित है जिस पर ग्राम प्रधान के भतीजे कौशल किशोर एवं ग्राम विकास अधिकारी विभा गुप्ता द्वारा चहार दीवारी का निर्माण कराया जा रहा है। जबकि मौजूदा समय में गांव के किसान उक्त जमीन पर अपना गोबर डाल रहे हैं।
ग्राम प्रधान के भतीजे ग्राम विकास अधिकारी के द्वारा निर्माण कार्य कराए जाने पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है। हल्का लेखपाल द्वारा फोन पर जब जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों को इस मामले की जानकारी देकर मौके पर जाकर निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है। इस संबंध में ग्राम सचिव एवं एडीओ पंचायत ब्लाक निंदूरा विभा गुप्ता से वार्ता करने की कोशिश की गई तो रिंग बजती रही लेकिन फोन नही उठा।




