वन विभाग द्वारा वनमहोत्सव सप्ताह के अन्तर्गत किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम जिसमें कई प्रजाति के पेड़ लगाए गए।

रिपोर्ट :-शिवा वर्मा (सम्पादक)
वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण एक महत्वपूर्ण गतिविधि है जो पर्यावरण संरक्षण व वनों के विकास में योगदान करती है। यह न केवल वन क्षेत्र को बढ़ावा देता है, बल्कि जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने,में मदद करता है व मिट्टी के कटाव को रोकने, और जैव विविधता को बढ़ावा देने में भी मदद करता है।
बाराबंकी। फतेहपुर वनरेंज बसारा बीट क्षेत्र में वनमहोत्सव सप्ताह के अन्तर्गत आज दिनांक 01/07/2025 को जिला पंचायत सदस्य,हंसराज वर्मा, ग्राम प्रधान बसारा,यशवंत सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुशील यादव व क्षेत्रीय वन अधिकार फतेहपुर पी.के. सिंह, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी जितेंद्र कुमार, वन दरोगा रविन्द्र कुमार,बीट प्रभारी विकास सिंह के द्वारा नीम, जामुन, शीशम, पाकड़, पीपल, बरगद आदि पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों के साथ समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।





