जनपद के विभिन्न थानों पर पंजीकृत अभियोगों से सम्बन्धित कुल 22 अपराधियों पर घोषित किया गया पुरस्कार ।
सभी 22 अपराधियों पर रखा गया है 10 10 हजार रुपये का ईनाम।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
पुलिस द्वारा आदतन अपराधियों के विरुद्ध लगातार की जा रही है कड़ी कार्यवाही एसएसपी फिरोजाबाद द्वारा दिनाँक 01-01-2023 से 06-01-2023 तक जनपद के विभिन्न थानों पर पंजीकृत अभियोगों से सम्बन्धित कुल 22 अपराधियों पर घोषित किया गया पुरस्कार ।
सभी 22 अपराधियों पर रखा गया है 10 10 हजार रुपये का ईनाम।
थाना टूण्डला से 06 अभियुक्तगण, थाना रामगढ़ से 04 अभियुक्त, थाना रसूलपुर से 03 अभियुक्त, थाना शिकोहाबाद से 02 अभियुक्त, थाना उत्तर से 02 अभियुक्त, थाना सिरसागंज से 02 अभियुक्त, थाना खैरगढ़, पचोखरा, दक्षिण से 01-01 अभियुक्त कुल 22 अभियुक्तों पर घोषित किया गया है पुरस्कार।
फिरोजाबाद पुलिस टीम द्वारा अभियान चलाकर अब तक 13 ईनामियाँ अपराधियों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल।
इनामियाँ अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु जनपद में अभियान है लगातार जारी…….
जनपद फिरोजाबाद में काफी समय से लूट / डकैती / हत्या / बलवा के मामलों में वाण्टेड चल रहे अपराधी जो प्रायः आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते आ रहे हैं तथा गिरफ्तारी से लगातार बचते हुए जघन्य अपराधों/ समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हैं, ऐसे कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा दिनाँक 01-01-2023 से दिनांक 06-01-2023 तक जनपद में एक विशेष अभियान चलाकर प्रत्येक अपराधी की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है। जो भी व्यक्ति निम्नलिखित अपराधियों को बंदी बनायेगा या बंदी बनाने हेतु सूचना देगा तो उसे ईनामी अपराधी के नाम के सम्मुख अंकित पुरस्कार की धनराशि से पुरस्कृत किया जायेगा। यदि इन अपराधियों पर उच्चाधिकारियों / शासन द्वारा अधिक पुरस्कार घोषित किया जाता है तो यह घोषित पुरस्कार स्वतः समाप्त हो जायेगा एवं उच्चाधिकारियों / शासन द्वारा घोषित अधिक धनराशि का पुरस्कार ही मान्य होगा।
नोट:- उल्लेखनीय है कि यदि संयोगवश ये ईनामी अपराधी मुठभेड़ के दौरान मारे जाते हैं तो ऐसी दशा में पुरस्कार की धनराशि जाँच पूर्ण होने के उपरान्त संतुष्ट होने पर ही प्रदान की जायेगी।
पुरस्कार घोषित ईनामियों अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद में लगातार अभियान जारी है। इसी क्रम
थाना टूण्डला पुलिस द्वारा 04 ईनामियाँ, थाना रामगढ़ पुलिस टीम द्वारा 04 ईनामियां, थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा 03, थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा 01 व थाना खैरगढ़ पुलिस टीम द्वारा 01 कुल 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। शेष ईनामियाँ अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान जारी है। शीघ्र ही सभी ईनामियाँ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। गिरफ्तार ईनामियाँ अपराधियों का संक्षिप्त विवरण निम्नवत है:-
थाना टूण्डला:-
1- दिलीप पुत्र मुन्नालाल निवासी नई बस्ती रचनापुरम कालोनी थाना टूण्डला फिरोजाबाद।
2- समीर पुत्र समीम निवासी नेशनल कारखाने वाली गली जाटवपुरी थाना रामगढ़ फिरोजाबाद।
3- भूदेव उर्फ काका पुत्र प्रेम सिंह निवासी लखतिया थाना इगलास जिला अलीगढ ।
4- विष्णु पुत्र स्व0 महेन्द्र सिंह निवासी मलूपुर थाना खन्दौली जिला आगरा हाल पता ग्राम बसई थाना टूण्डला फिरोजाबाद।
थाना रामगढ़:-
1- छोटेलाल पुत्र रामस्वरुप जाटव निवासी भीकनपुर थाना रामगढ फिरोजाबाद।
2- रविन्द्र उर्फ बाँवी पुत्र राजवीर सिंह निवासी आनन्दपुर थाना पचोखरा फिरोजाबाद।
3- देवेन्द्र पुत्र जगद सिंह निवासी आनन्दपुर थाना पचोखरा फिरोजाबाद।
4- भीमसेन पुत्र रामप्रकाश निवासी गढ़ थाना रजावली जनपद फिरोजाबाद।
थाना रसलपुर:-
1- दीपेन्द्र सिंह पुत्र मानसिंह निवासी विरजापुर थाना हाइवे जनपद मथुरा। 2- सुमित कुमार पुत्र मानसिंह निवासी विरजापुर थाना हाइवे जनपद मथुरा ।
3- मायादेवी पत्नी मानसिंह निवासी विरजापुर थाना हाइवे जनपद मथुरा।
थाना शिकोहाबाद:-
1- धवनीश पुत्र शीलेन्द्र सिंह निवासी जिटौली थाना निधौली कलाँ जनपद एटा।
थाना खैरगढ़:-
1- ज्ञानेन्द्र उर्फ टिल्लू पुत्र जयवीर सिंह निवासी श्यौमई थाना खैरगढ़ जनपद फिरोजाबाद।




