पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
अपहृता व चोरी किये गये 3 लाख 10 हजार रूपये व 01 किग्रा 428 ग्राम सोने के जेवरात एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल पल्सर बरामद ।

रिपोर्ट-सौम्य वर्मा
थाना बदोसराय क्षेत्रान्तर्गत एक नाबालिग को अली रजा उर्फ मोहम्मद राजा पुत्र स्व 0 जहूर निवासी कस्बा व थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी द्वारा बहला – फुसला कर भगा ले जाने व साथ में जेवरात एवं नकदी ले जाने के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई । इस सूचना पर थाना बदोसराय पर मु ० अ ० सं०-123 / 2022 धारा 363/366 भादवि पंजीकृत किया गया । उक्त घटना से सम्बन्धित अपहृता की बरामदगी व अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश पर थाना बदोसराय पुलिस द्वारा डिजिटल डेटा एनॉलसिस एवं मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर 24 घण्टे के अन्दर आज दिनांक 15.05.2022 को अपहृता को सकुशल बरामद किया गया तथा अभियुक्तगण 1. अली रजा उर्फ मोहम्मद राजा पुत्र स्व ० जहूर निवासी कस्बा व थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी 2. ताज मोहम्मद उर्फ मजनू पुत्र जलालुद्दीन , 3. सूरज मिश्रा पुत्र अशोक मिश्रा निवासीगण ग्राम मण्डई थाना मोहम्मदपुरखाला जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर चोरी किये गये 03 लाख 10 हजार रूपये व 01 किग्रा 428 ग्राम सोने के जेवरात एवं घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर साइकिल बरामद किया गया । अभियोग में धारा 379/411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी । उच्चाधिकारियों के पर्यवेक्षण में घटना में सम्मिलित अन्य अभियुक्तों की संलिप्तता एवं अन्य सभी पहलुओं संबंधित विवेचनात्मक कार्यवाही पूर्ण कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त:-
1.अली रजा उर्फ मोहम्मद राजा पुत्र स्व ० जहूर निवासी कस्बा व थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी ।
2.ताज मोहम्मद उर्फ मजनू पुत्र जलालुद्दीन निवासी ग्राम मण्डई थाना मोहम्मदपुरखाला जनपद बाराबंकी ।
3. सूरज मिश्रा पुत्र अशोक मिश्रा निवासी ग्राम मण्डई थाना मोहम्मदपुरखाला जनपद बाराबंकी ।
बरामदगी:-
01. चोरी किये गये 03 लाख 10 हजार रूपये
02. 01 किग्रा 428 ग्राम सोने के जेवरात
03. घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर साईकिल
पुलिस टीम थाना बदोसराय : –
1- थानाध्यक्ष श्री अमित कुमार मिश्रा
2- उ 0 नि 0 श्री कालिका प्रसाद
3- उ 0 नि 0 श्री अवधेश सिंह यादव
4- उ 0 नि 0 श्री मनोज कुमार
5- का 0 नरेन्द्र कुमार , का 0 अनूप सिंह
6 – का 0 अमित कुमार विश्वकर्मा , का 0 विपिन पाण्डेय
सर्विलांस / स्वाट टीम : –
1. उ 0 नि 0 श्री विजय बहादुर पाण्डेय प्रभारी सर्विलांस सेल जनपद बाराबंकी ।
2. उ 0 नि 0 बृज किशोर सिंह स्वाट टीम जनपद बाराबंकी
3. हे 0 का 0 जितेंद्र वर्मा , हे 0 का 0 मजहर अहमद सर्विलांस सेल जनपद बाराबंकी ।
4 . का 0 जुबेर खान , का 0 अनुज वर्मा सर्विलांस सेल जनपद बाराबंकी ।
5. का 0 जरनैल सिंह , का 0 सुधाकर सिंह भदौरिया सर्विलांस सेल जनपद बाराबंकी ।
6. का 0 दिव्यांश यादव , का 0 शैलेंद्र कुमार सर्विलांस सेल जनपद बाराबंकी ।
7. का 0 नितिन कुमार , का 0 अंकित तोमर स्वाट टीम जनपद बाराबंकी । उत्तर प्रदेश पुलिस




