जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रातः 10.30 बजे से 12 बजे तक कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में बैठकर जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गयी
स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
जिलाधिकारी बाराबंकी डॉ0आदर्श सिंह द्वारा बताया गया कि जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रातः 10.30 बजे से 12 बजे तक कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में बैठकर जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गयी है। सोमवार को जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, आईसीडीएस, बंदोबस्त अधिकारी चकबन्दी, परियोजना अधिकारी डूडा, कर निर्धारण अधिकारी, नगरपालिका परिषद नवाबगंज, मंगलवार को सहायक निबन्धक सहकारिता, जिला कृषि अधिकारी, कर निर्धारण अधिकारी नगर पालिका परिषद नवाबगंज, बुधवार को जिला पंचायतराज अधिकारी, उपायुक्त श्रम रोजगार, उपायुक्त स्वतः रोजगार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, बृहस्पतिवार को जिला समाजकल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी(विकास), जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, शनिवार(प्रथम एवं तृतीय शनिवार छोड़कर) को मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, उपनिदेशक कृषि, कर निर्धारण अधिकारी, नगरपालिका परिषद नवाबगंज अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गयी है। उन्होंने कहा कि जनता दर्शन कार्यक्रम में जिलाधिकारी के साथ अपने विभाग से सम्बन्धित शिकायतों के निस्तारण हेतु उपस्थित रहेंगे। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता को गम्भीरता से लिया जायेगा।




