आगामी त्योहारों को शांति पूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस ने झंडे के साथ किया फ्लैग मार्च।

आगामी त्योहारों को शांति पूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस ने झंडे के साथ किया फ्लैग मार्च।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
बाराबंकी आगामी होली व सब्बे बरात त्योहार को लेकर बड्डूपुर थाना प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में कस्बा बड्डूपुर रीवाँ सीवाँ खिझँना हिदायतपुर सिपाह हसुआ पारा कतुरी कला मौजमपुर सरसावा भेड़िया संगम चौराहा आदि स्थानों पर पुलिस के जवानों ने बाइक व जीप से फ्लैग मार्च किया पुलिस ने फ्लैग मार्च कर त्योहार के दौरान गड़बड़ी फैलाने वालों से कड़ाई से निपटने का संदेश दिया। साथ ही लाऊड स्पीकर से लोगों को त्योहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

थाना प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आगामी त्योहारों के दौरान यदि कोई किसी प्रकार की अराजकता फैलाने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। सभी लोगों से पुलिस के द्वारा अराजक तत्वों की जानकारी पुलिस को देने की निर्देश दिए गए।




