रात के अंधेरे में तीन दर्जन प्रतिबंधित आम के पेड़ों पर चला आरा।

[ परमिट की आड़ में फलदार आम के पेड़ों पर चला वन माफिया का आरा। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परमिट के बाद टीपी नहीं जारी की गई वन विभाग बताएं कि काटे गए पेड़ों की लकड़ी कहां है। ]
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
बाराबंकी। थाना बड्डूपुर क्षेत्र के भगौली चौकी अंतर्गत ग्राम दिकोलिया में वन माफियाओ ने रात के अंधेरे में तीन दर्जन प्रतिबंधित आम के पेड़ों को काटकर लकड़ी उठा ले गए। ग्रामीणों ने जिसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे फतेहपुर वन दरोगा मनेश्वर बीट प्रभारी रविंदर ने मौके का जायजा लिया। वही संबंध इस सम्बन्ध में वन दरोगा मुनेश्वर से काटे गए पेड़ों की जानकारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा परमिट जारी किया गया है। ज्यादा जानकारी करने के लिए जिले पर बात करो।इससे साफ जाहिर होता है की यह सब वन विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से पेड़ों का कटान होता है।

साथ ही सूत्रों से जानकारी के अनुसार परमिट के साथ टीपी भी होनी चाहिए लेकिन वन विभाग वन माफिया के लिए टीपी कभी कभी ही जारी करता है
हैरत की बात तो यह है। कि इस समय पेड़ों में छोटे-छोटे फल भी आ गए हैं। इसके बावजूद भी एक साथ तीन दर्जन पेड़ों का परमिट विभाग ने जारी किये।




