Advertisement
अब तकअभी तकउत्तर प्रदेशफर्रुखाबादराजनीति

पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद बोले प्रदेश में कांग्रेस द्वारा पूरी निष्ठा के साथ चुनाव लड़ा जा रहा है।

रिपोर्ट :- मोहम्मद इसरार

Farrukhabad

जनपद फर्रुखाबाद पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद बोले प्रदेश में कांग्रेस द्वारा पूरी निष्ठा के साथ चुनाव लड़ा जा रहा है। प्रदेश में एक बार फिर कांग्रेस की पहचान बनेगी । पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद फर्रुखाबाद सदर विधानसभा सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी हैं । शनिवार को दिल्ली से उनका नामांकन कराने आए पूर्व विदेश मंत्री ने मीडिया बातचीत की । इस दौरान पूर्व विदेश मंत्री ने कहा प्रियंका जी ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए विधानसभा चुनाव में नारा दिया है लड़की हूं लड़ सकती हूं । उन्होंने कहा प्रदेश की राजनीति में आमूलचूल परिवर्तन हो महिलाओं की भागीदारी बड़े और महिलाएं आगे निकल कर आए । उन्होंने कहा प्रियंका गांधी का मानना है कि जिन महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखा गया है । वह महिलाएं आगे निकल कर आएंगी, हमको और हमारे इस लक्ष्य को कामयाब करेंगी ।

सवाल :- आपकी पत्नी सदर सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी है । और 2 दिन पूर्व तक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे जो बसपा में चले गए ।

सलमान खुर्शीद का जवाब :- बसपा में जाकर हमारे लिए काम करेंगे क्या । चले गए सो चले गए लोकतंत्र में जिसका जहां मन होता हैं मन लगता हैं वहां गए । वह सिर्फ छोड़कर गए होते तो प्रश्न होता जब कुछ नहीं मिला तो क्यों गए । बसपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया गया है दुख तो है उनसे उनके परिवार से गहरा रिश्ता था । उनके पिता जी ने चुनाव हमको चुनाव लड़ाया था। वहां जाकर उन्हें क्या मिलेगा क्या नहीं मिलेगा यह तो समय बताएगा।

विज्ञापन

सवाल :- कांग्रेस ने यूपी में जिस तरीके से टिकटों का बटवारा किया है । लडकी हूं लड़ सकती हूं

विज्ञापन 2

सलमान खुर्शीद का जवाब :- प्रियंका जी ने बहुत सोच समझ कर निर्णय लिया है । वह चाहती हैं उत्तर प्रदेश की राजनीति में आमूलचूल परिवर्तन हो । महिलाओं को भागीदारी मिले उनको पूरे अधिकार मिले इसलिए ही उन्होंने कहा है प्रदेश में 40% महिलाओं को प्रत्याशी बनाएंगी। प्रियंका जी का मानना है। आज आराम करेंगे तो आगे सफल होंगे ।

विज्ञापन 3

सवाल :- यूपी में सपा और भाजपा की लड़ाई देखी जा रही है। कांग्रेस की स्थिति कहां पर है

विज्ञापन 4

जवाब सलमान खुर्शीद :- कांग्रेस की स्थिति यह है कि हम पीछे थे पीछे से आगे आने के प्रयास में जुटे हैं हम निष्ठा विश्वास के साथ यह चुनाव लड़ रहे हैं हम अपनी पहचान उत्तर प्रदेश में फिर एक बार उजागर करेगे । उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की पहचान बनाना अति आवश्यक था प्रियंका जी ने नया नारा दिया ।और नया विश्वास पैदा किया। हम उम्मीद करते हैं सफलता जरूर मिलेगी।

विज्ञापन 5

सवाल :- फर्रुखाबाद के लिए ऐसा आपने क्या किया जो यहां की जनता आपको वोट दें।

जवाब सलमान खुर्शीद : – कभी कोई नकारात्मक बात नहीं करनी चाहिए । अगर मैं एक आलू लेकर आया हूं तो मुझसे कोई पूछे एक ही आलू लेकर आए हो और उसे भी तो पूछो कि तुम भी कुछ लाए हो उन्होंने ज्यादा दिन अपना वर्चस्व बना कर राज किया है मैं केंद्र में था मैंने जो किया उसको क्या गिनाऊँ क्या दिखा रहे फर्रुखाबाद का कि जो भी कुछ मुझसे हो सके वह करूं लेकिन साथ साथ एक बात और है दूसरे लोग क्यों नहीं कुछ यहां करते हैं। हमने जो देश के लिए किया है। वह फर्रुखाबाद के ही खाते में जाएगा। लेकिन पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के कद्दावर नेता सलमान खुर्शीद कांग्रेश की सरकारों बा अपने मन तृप्त काल में एक भी काम फर्रुखाबाद जनपद में नहीं गिना पाए जिसे वह कह सके कि फर्रुखाबाद में उन्होंने अपनी सरकार बा अपने कार्यकाल के दौरान कुछ किया है।

सवाल :- कांग्रेस के दिग्गज नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं*

जवाब सलमान खुर्शीद : – आपकी बात से लगता है मैं दिग्गज नहीं हूं, मैं बहुत छोटा हूं मैं भी अगर दिग्गज हूं तो मैं यहां बैठा हूं जो पार्टी छोड़ चला गया वह दिग्गज नहीं है । प्रियंका गांधी ने आज एक बात कही है कि यह चुनाव बहुत कठिन है जिसका हम सामना कर रहे हैं इस कठिन चुनाव में जो लड़ने के लिए खड़े होकर विश्वास के साथ पार्टी का झंडा नहीं थाम रहा है उसको दिग्गज कहना अच्छा नहीं लगता हैं । जो चले गए वह चले गए उनको मेरा नमन है। मेरी शुभकामनाएं हैं यहां सुखी रहे बहुत दिन अब उतने ही दिन वहां सुखी रहे । जब वह हमसे दुखी हो गए तो उनसे वह कब दुखी होंगे इसका तो कुछ संकेत दे दे।

सवाल :- आपके दिग्गज होने का फायदा आपकी पत्नी उठाती हैं और वह संगठन की बात नहीं मानती हैं । ऐसा आरोप पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कटियार का है*

जवाब सलमान खुर्शीद : – जिला संगठन का सबसे ज्यादा महत्व होता है हम लोग जिला संगठन से ही जुड़े हैं पूर्व जिला अध्यक्ष द्वारा जो आरोप लगाए गए हैं वह निराधार हैं संगठन से ऊपर कोई नहीं हो सकता। विजय कटियार मेरे छोटे भाई हैं उनसे एक ही बात कहनी है। उन्होंने नया चैप्टर जिंदगी का खोला है उस चैप्टर का कुछ अच्छा लिखें।

सवाल :- लगातार मेडम चुनाव हारती रही हैं।क्या लग रहा है इस बार और कैसी उम्मीद हैं शहर से*

जबाब सलमान खुर्शीद: – एक दफा हारना लगातार नहीं हो जाता है अभी तक मैडम एक बार सदर सीट से चुनाव हारी हैं । वह लगातार नहीं है, लगातार तो मैं कई बार चुनाव हारा हूं। जैसे अर्जुन लक्ष्य के समय चिड़िया की आंख पर ध्यान रखते हैं। वैसे ही मेरा जो आज का लक्ष्य है मैं उस पर ध्यान रख रहा हूं । अब सलमान खुर्शीद को कौन समझाए कि उनकी पत्नी एक बार कायमगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हार चुकीं हैं और दूसरी बार फर्रुखाबाद सदर से भी चुनाव हार चुकी हैं ।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button