अयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी
थाना दरियाबाद पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार कब्जे से 220 ग्राम अवैध मारफीन बरामद।

रिपोर्टः शिवा वर्मा।
जनपद बाराबंकी में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु शातिर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में दिनांक 08.09.2021 को प्रभारी निरीक्षक दरियाबाद के नेतृत्व में थाना दरियाबाद पुलिस टीम ने अभियुक्त मोहम्मद दिलशाद उर्फ सिंकिया पुत्र मोहम्मद वकील निवासी पूरे कामगार मजरे आलियाबाद थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी को तारा शहीद सितारा ग्राम चमरौली जंगल से गिरफ्तार किया गया ।
तलाशी में अभियुक्त के पास से 220 ग्राम मारफीन व एक अदद मोटर साइकिल UP 42 AF 3007 बरामद हुई , बरामद मोटर साइकिल को एमवी एक्ट में सीज किया गया ।
उक्त सम्बन्ध में थाना दरियाबाद पर मु 0 अ 0 सं 0 159/2021 धारा 8/21 एन डी पी एस एक्ट पंजीकृत किया गया ।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त:-
मोहम्मद दिलशाद उर्फ सिंकिया पुत्र मोहम्मद वकील निवासी पूरे कामगार मजरे आलियाबाद थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी।




