अयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा साप्ताहिक परेड की सलामी लेने के पश्चात परेड का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए

रिपोर्ट-समित अवस्थी मंडल संपादक बाराबंकी- पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउण्ड में शुक्रवार की परेड की सलामी लेने के पश्चात अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने हेतु परेड ड्रिल करायी गई। यू0पी0 112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को मानकों के अनुसार समस्त आवश्यक उपकरणों को अपने पास रखने व रिस्पांस टाइम को और बेहतर करने के सम्बन्ध में निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन्स परिसर का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया एवं तत्पश्चात आदेश कक्ष में विभिन्न अभिलेखों को चेक कर अद्यावधिक रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर सुमित त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक सुभाष चन्द्र मिश्र एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।




