शिवसेना प्रत्याशी राज परीक्षित सिंह का शिवसेना पदाधिकारियों ने अयोध्या राजमार्ग स्थित खीरेश्वर महादेव मंदिर पर स्वागत किया।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
बाराबंकी/सदर सीट से शिवसेना प्रत्याशी राज परीक्षित सिंह का आज शिवसेना पदाधिकारियों ने अयोध्या राजमार्ग स्थित खीरेश्वर महादेव मंदिर पर स्वागत किया
इस अवसर पर शिवसेना प्रत्याशी राज परीक्षित सिंह ने कहाकि शिवसेना ने विश्वास जताते हुए उन्हें सदर क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है पूरी निष्ठा से चुनाव लडा जायेगा शिवसेना जितने के लिए चुनाव रण में उतरी है सभी शिवसैनिक मेहनत के साथ जुट जाए ताकि शिवसेना का भगवा फहरा सके
शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही ने कहाकि पूरे प्रदेश में शिवसेना सौ सीटों पर चुनी लड़ रही है इसी क्रम में बाराबंकी में शिवसेना तीन सीटों पर क्रमशः रामनगर,बाराबंकी ,कुर्सी सीट पर प्रत्याशी अपने उम्मीदवार खड़े किए है इनके पक्ष में प्रचार हेतु महाराष्ट्र से नेता गण आयेंगे
इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उप प्रमुख कमलेश सिंह चौहान,जिला उप प्रमुख दीपू बाल्मीकि उर्फ पंडित जी,जिला प्रधान महासचिव पंडित संजय शर्मा,युवा सेना अयोध्या मंडल उप प्रमुख सर्वेंद्र प्रताप सिंह दीपक,युवा सेना जिला प्रमुख मनोज सिंह मिंटू, जिला प्रचारक राधेश्याम सैनी, विद्यार्थी सेना जिला प्रमुख दिव्य प्रकाश पाठक,अशोक कुमार,जिला सचिव प्रवीन वर्मा, पंडितदिलीप मिश्र आदि उपस्थित थे




