2022 मे बनेगी सपा की सरकार: अबु हाशिम आजमी।
सपा नेता इं रामफेर यादव के घर प्रेस वार्ता के दौरान महाराष्ट्र के सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा।


सिद्धार्थनगर- शनिवार को देर शाम महाराष्ट्र के सपा प्रदेश अध्यक्ष सपा नेत इंजीनियर रामफेर उर्फ अंशु यादव के घर पंहुचे।जहां पहले से मौजूद सपाईयों ने पूरे गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।सपा पार्टी के सौजन्य से डुमरियागंज स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के मैदान में हुए कवि सम्मेलन एवं मुशायरा के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप मे आमंत्रित अबु आजमी सबसे पहले युवा सपा नेता इं रामफेर उर्फ अंशु यादव के घर सेखुई गोबर्धन पंहुचे जहां प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के केन्द्र व उत्तर प्रदेश सरकार पर जम कर निशाना साधा।अबु आजमी ने कहा कि आने वाले 2022 मे उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव मे सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
भाजपा के जुमले बाजी को जनता समझ चुकी है।उत्तर प्रदेश में मंहगाई, बेरोजगारी,के साथ किसान पूरी तरह त्रस्त है।भाजपा की झूठी सरकार को जनता ने बेदखल करने का मन बना चुकी है।अंत मे उपस्थित लोगों से सपा प्रत्याशी को वोट कर जिताने की अपील किया।इस मौके पर सपा जिला सचिव सुरेश चंद्र यादव,युवा सपा नेता इं रामफेर उर्फ अंशु यादव,मो.सईद,कौशल वरूण,त्रिभुवन यादव,अफ्सर रिजवी, अजय यादव,कुलदीप पांण्डेय,रिंकू मिश्रा,दयाराम,पप्पू पांण्डेय, शाहजहां, बाबूराम यादव आदि मौजूद रहे।



