स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में हुआ अमृत महोत्सव का आयोजन।

रिपोर्ट पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा
निन्दूरा बाराबंकी:- विकास खंड निन्दूरा के अशोक विद्या मंदिर टिकैतगंज में स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में सम्पूर्ण देश में राष्ट्रप्रेम व राष्ट्रभक्ति की नवीन चेतना जागृत करने व अमर बलिदानियों को सम्मान देने हेतु अमृत महोत्सव का विशेष अभियान कार्यक्रम शुक्रवार को कस्बा टिकैतगंज के अशोक विद्या मंदिर टिकैतगंज में मनाया गया ।
विकास खंड निन्दूरा में इस अमृत महोत्सव आयोजन कार्यक्रम जिसमें तिरंगा बाइक रैली निकाला गया जिसे तीन टोलियों में बांटा गया जिसमें प्रथम टोली न्याय पंचायत दीनपनाह,अटहरा व धौरहरा, बजगहनी,बाबागंज,घुँघटेर जबकि दूसरी टोली न्याय पंचायत खिंजना, बड़ागांव व कतुरीकला होते रीवा-सीवां, निन्दूरा व तीसरी टोली न्याय पंचायत अनवारी, कुर्सी होते तीनों टोली का एकत्रीकरण टिकैतगंज अशोक विद्या मंदिर में हुआ। आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर सभी ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन वंदन किया।
आयोजित अमृत महोत्सव में तिरंगा यात्रा बाइक रैली कार्यक्रम में राष्ट्रभक्तों की गूंज भारत माता की जय,वंदे मातरम व अमर शहीदों का बलिदान,याद करेगा हिन्दुस्तान जैसे शब्द सड़कों पर गूंज रहे थे। इस आयोजित कार्यक्रम महोत्सव में उमेश यादव,मुकेश सिंह,दीपक यादव, विशाल सिंह,मदन सिंह,प्रदीप रावत,डीएम सिंह,बालकराम यादव,सत्येन्द्र सिंह,नितिन मौर्य, प्रदीप मौर्या,विवेक गुप्ता,रितेश गुप्ता,मुनुआ वाजपेई, ओमप्रकाश,श्रीओम,राष्ट्रकवि संजय सांवरा,मिथुन रावत, प्रमोद रावत,जयपाल यादव सहित सैकड़ों देशभक्त मौजूद रहे ।




