Advertisement
बाराबंकी

मेयो हॉस्पिटल में 02 कोविड -19 संक्रमितों की मृत्यु के पश्चात मोबाइल चोरी करने वाले 02 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारयों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 अदद चोरी किये गये मोबाइल बरामद

जनपद बाराबंकी मेयो हॉस्पिटल में 02 कोविड -19 संक्रमितों की मृत्यु के पश्चात मोबाइल चोरी करने वाले 02 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारयों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 अदद चोरी किये गये मोबाइल बरामद दिनांक -29.04.2021 को मंदार पुराणिक निवासी विनीत खण्ड थाना गोमतीनगर जनपद लखनऊ ने थाना कोतवाली नगर बाराबंकी पर सूचना दिया कि वह अपनी पत्नी को कोविड -19 की इलाज हेतु मेयो हास्पिटल बाराबंकी में दिनांक- 13.04.2021 को भर्ती कराया था , जहां इलाज के दौरान दिनांक 24.04.2021 को उनकी मृत्यु हो गयी और मेयो हास्पिटल से प्राप्त उनके सामान से उनका मोबाइल फोन नही मिला । इसी तरह दिनांक -22.04.2021 को लखनऊ निवासिनी एक महिला द्वारा ई – एफआईआर के माध्यम से सूचना दी गयी कि दिनांक -14.04.2021 को अपने पति कोविड -19 के इलाज हेतु मेयो हास्पिटल बाराबंकी में भर्ती कराया गया था , जहां इलाज के दौरान दिनांक 17.04.2021 को उनकी मृत्यु हो गयी और मेयो हास्पिटल से प्राप्त उनके सामान में मेरे पति का मोबाइल फोन नही मिला ।। उक्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु 0 अ 0 सं0-440 / 21 व मु 0 अ 0 सं0-436 / 21 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा घटना का अनावरण करने एवं अभियुक्तगण की गिरफ्तारी कर मोबाइल की बरामदगी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ 0 अवधेश सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री सीमा यादव के पर्यवेक्षण में प्रभारी सर्विलांस सेल एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया । इसी क्रम में दिनांक 04.05.2021 को मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से चोरी किये गये 02 मोबाइल फोन बरामद किए गए । स अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया गया कि हम मेयो हॉस्पिटल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है । कोविड के ICU वार्ड में एडमिट होने वाले मरीज अपने परिजनों से बात करने के लिए मोबाइल को चार्जिंग पर लगाने के लिए दिये थे जिसको 1-2 बार हम लोगों ने चार्जिंग पर लगा दिया था । मरीज की मृत्यु हो जाने के पश्चात मृतकों का अन्य सामान परिजनों को वापस कर दिया था परन्तु उनका मोबाइल फोन चोरी करके अपने पास रख लिया था और अपने साथ घर लेकर चले गए ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण 1- रंजना पत्नी स्व 0 कमलेश निवासी विद्यानगर थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी । 2- उमेश पुत्र राजाराम निवासी पलिया मसूदपुर थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी । बरामदगी 1- 01 अदद मोबाइल वीवो कम्पनी चोरी का 2-01 अदद मोबाइल ओप्पो कम्पनी चोरी का पुलिस टीम 1- प्रभारी निरीक्षक श्री पंकज कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी । 2- उ 0 नि 0 श्री मुन्ना कुमार सर्विलांस टीम जनपद बाराबंकी मय टीम 3- उ 0 नि 0 श्री राजेश कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी । 4- उ 0 नि 0 श्री जितेंद्र बहादुर सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी । 5- हे 0 का 0 राजकुमार पांडे थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी । 6- का 0 राजकुमार यादव थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी । 7- म 0 का 0 ज्योति थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी । उत्तर प्रदेश पुलिस

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button