विधायक के नेतृत्व में जनचौपाल का हुआ आयोजन
राप्तीनदी तट मन्दिर पर सीढी निर्माण का भूमि पूजन एव शिलान्यास।


सिद्धार्थनगर- विजय पाल चतुर्वेदी
विकास खण्ड भनवापुर के अन्तर्गत ग्राम वीरपुर में विधायक डुमरियागंज राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में जन चौपाल का आयोजन किया गया।तथा
राप्ती तट मन्दिर पर सीढी निर्माण का भूमि पूजन एव शिलान्यास किया गया तथा उपस्थित लोगो को बिधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सरकार ने जनता की हितो के लिए आयुष्मान कार्ड,विधवा पेंशन,वृद्धा, विकलांग,आवास,शौचालय आदि सरकारी सुविधाओं का लाभ न मिलने वालों को चिन्हित कर उन्हें लाभ दिलाने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। और आये हुए मरीजों का निःशुल्क दवा तथा किसानो को बीज वितरित किया गया। कार्यक्रम के अन्त में विधायक ने उपस्थित जनता को स्वयं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व वाली सरकार की साढे चार साल की उपलब्धियों व जन कल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी गयी और आये हुए जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के लिये सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित किया। इस अवसर पर भनवापुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिध लवकुश ओझा,खण्ड विकास अधिकारी भनवापुर धनंजय सिंह,प्रधान संघ अध्यक्ष लाल जी शुक्ला,प्रधान रमेश गुप्त,ग्राम पंचायत अधिकारी विवेक कुशवाह,मनोज पान्डेय सहित भारी संख्या मे जनता एव विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।




