Advertisement
बाराबंकी

सर्विलांस टीम व थाना कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अपहरण कर हत्या करने की घटना का 06 घण्टे के अन्दर किया गया सफल अनावरण

अपहरण / हत्याकारित करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

बाराबंकी।सर्विलांस टीम व थाना कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अपहरण कर हत्या करने की घटना का 06 घण्टे के अन्दर किया गया सफल अनावरण , अपहरण / हत्याकारित करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार 25 दिनांक 14.10.2021 को वादी श्री बूंदीलाल गौतम पुत्र स्व ) भगौती प्रसाद निवासी ग्राम फतहाबाद थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी ने थाना कोतवाली नगर पर तहरीर दी कि दिनांक 14.10.2021 को समय 14.00 बजे उनका छोटा पुत्र उम्र 17 वर्ष दोस्त के घर जाने की बात कहकर गया था उसके बाद उसका मोबाइल ऑफ हो गया । शाम 07.30 बजे मेरे बड़े बेटे ने छोटे बेटे के पास फोन किया तो किसी दूसरे व्यक्ति ने फोन रिसीव किया और कहा कि मैं लखनऊ से बोल रहा हूं , तुम्हारे भाई का अपहरण हो गया है , मुझे 50-60 लाख रूपये चाहिए तब तुम्हारा भाई मिलेगा अगर पुलिस से शिकायत की तो तुम्हारा भाई नही मिलेगा । इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मु ० अ ० सं ० 787/21 धारा 364 ए भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा घटना का तत्काल संज्ञान लेकर सफल अनावरण करने व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ 0 अवधेश सिंह के निर्देशन , क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री सीमा यादव के पर्यवेक्षण में 03 टीमों का गठन किया गया । स्वाट / सर्विलांस व थाना कोतवाली नगर पुलिस टीमों द्वारा फिरौती हेतु अपहरण / हत्या की घटना के अनावरण का अथक प्रयास किया जा रहा था । इसी बीच डिजिटल डेटा की मदद से अभियुक्तगण 1 सत्येन्द्र कुमार से उम्र -24 पुत्र लखीचन्द्र निवासी करीमपुर थाना नगरा जनपद बलिया , हाल पता- सरस्वती बिहार कालोनी लखपेड़ाबाग थाना कोतवाली नगर बाराबंकी ( किराये पर ) , 2- नागेन्द्र उम्र 26 पुत्र राम प्रसाद निवासी कुरीलपुर थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी मूल पता – सर्राकला थाना मोतीपुर जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे / किराये के मकान से मृतक का मोबाइल फोन , आलाकत्ल तवा , मृतक का चप्पल व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल स्पेलेन्डर UP 32 DV 5653 बरामद किया गया । पूछताछ व साक्ष्य संकलन से प्रकाश में आया कि अभियुक्त सत्येन्द्र व मृतक आपस में रिश्तेदार है और एक – दूसरे के यहां आना जाना था । सत्येन्द्र जो जनपद बलिया का रहने वाला है , विगत 06 माह से सरस्वती बिहार कालोनी लखपेड़ाबाग में किराये के मकान में रहता था और राज मिस्त्री का काम करता था । सत्येन्द्र के मामा का घर कुरीलपुर दादरा थाना सफदरगंज बाराबंकी में है जहां उसका आना – जाना रहता था और वहीं से उसकी जान – पहचान नागेन्द्र से थी । दिनांक 13.10.2021 को सत्येन्द्र के मामा के लड़की की शादी कुरीलपुर में थी जहां सत्येन्द्र और नागेन्द्र की मुलाकात हुई । इन दोनों ने अपने खर्चों को पूरा करने एवं बहुत सारे रूपये के लिए बाराबंकी के फतहाबाद निवासी श्री बूंदीलाल गौतम के छोटे बेटे का अपहरण कर पैसा मांगने / फिरौती का प्लान बनाया तथा फिरौती की रकम को आपस बांट लेने की सहमति बनाई । श्री बूंदीलाल गौतम का छोटा बेटा इण्टर की पढ़ाई पूरी करके लखनऊ में सिविल सर्विसेज की कोचिंग कर रहा था । अपहृत / मृतक की मां अध्यापिका है और पिता एडवोकेट है । योजना के मुताबिक दिनांक 14.10.2021 को नागेन्द्र , सत्येन्द्र के किराये के मकान सरस्वती बिहार पर आकर रूका तथा सत्येन्द्र ने अपनी मोटर साइकिल से अपहृत / मृतक को उसके मोहले फतहाबाद से लिया और लौटते समय शराब / बीयर आदि लेकर किराये के मकान पर आया । बन्द कमरे के अन्दर तीनों लोगों ने शराब / बीयर पिया उसके बाद सत्येन्द्र ने अपहृत / मृतक को घरवालों से पैसा मांगने के लिए कहा तो अपहृत / मृतक तैयार नहीं हुआ और आपस में कहासुनी होने लगी । इसके बाद सत्येन्द्र ने पास में रखे लोहे के तवे को उठाकर अपहृत / मृतक के सिर पर मार दिया जब वह छटपटाने लगा तो नागेन्द्र ने अपने गमछे से अपहृत / मृतक का गला कस कर हत्या कर दी और शव को तखत के नीचे डालकर घर के बाहर ताला बन्दकर शहर में घुमने निकल गये । अपहृत / मृतक का मोबाइल फोन फ्लाइट मोड पर कर लिया । शाम को थोड़ी देर के लिए मोबाइल को फ्लाइट मोड से हटाया तो अपहृत / मृतक के बड़े भाई अनुराग उर्फ सोनू का फोन गया । फोन को नागेन्द्र ने रिसीव किया तथा अनुराग उर्फ सोनू से रफीक बनकर बात किया एवं फिरौती की मांग की गयी । उसके उपरान्त मध्य रात्रि में सत्येन्द्र और नागेन्द्र ने शव को मोटर साइकिल स्पेलेन्डर पर रखकर उसी मोहल्ले के एक नाले के अन्दर ले जाकर दोनों ने शव को ईट से दबा दिया और उसके ऊपर नाले में बह रहे गन्दे कपड़ों से ढक दिया । अभियुक्तगण की निशादेही पर मोबाइल , गमछा आदि बरामद किया गया । अभियुक्तगण द्वारा घटना स्वीकार करते हुए सम्पूर्ण घटना क्रम को स्वयं बताया गया । नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त 1 सत्येन्द्र कुमार उम्र 24 पुत्र लखीचन्द्र निवासी करीमपुर थाना नगरा जनपद बलिया , हाल पता- सरस्वती बिहार कालोनी लखपेड़ाबाग थाना कोतवाली नगर बाराबंकी ( किराये पर ) , 2- नागेन्द्र उम्र 26 पुत्र राम प्रसाद निवासी कुरीलपुर थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी मूल पता – सर्राकला थाना मोतीपुर जनपद EPAL बहराइच बरामदगी 1 अपहृत / मृतक का मोबाइल फोन , 2 – आलाकत्ल लोहे का तवा , 3 – मृतक का चप्पल 4 घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल स्पेलेन्डर UP 32 DV 5653 में

पुलिस टीम थाना कोतवाली नगर 1 प्रभारी निरीक्षक श्री अमर सिंह 2- अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक श्री महेन्द्र प्रताप सिंह TARGE 3 व 0 उ 0 नि 0 श्री अमित कुमार मिश्रा , उ 0 नि 0 श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह 4- उ 0 नि 0 श्री राजेश कुमार सिंह , उ 0 नि 0 श्री संजीव प्रकाश सिंह 5- उ 0 नि 0 श्री देवेन्द्र कुमार मिश्रा , उ 0 नि 0 श्री मार्कण्डे यादव 6- उ 0 नि 0 श्री अभिषेक सिंह , हे 0 का 0 दिनेश कुमार सिंह 7- का 0 अजय कुमार स्वाट टीम 1. प्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम श्री अनिल कुमार पाण्डेय 2. उ 0 नि 0 करुणेश पाण्डेय प्रदेश तर 3. उ 0 नि 0 परमात्मानन्द पाण्डेय 4. हे 0 का 0 तनवीर अहमद , हे 0 का 0 अभिमन्यु सिंह 5. हे 0 का 0 आदिल 6. का 0 प्रवीण शुक्ला सर्विलांस टीम 1. उ 0 नि 0 विजय बहादुर पाण्डेय 2. हे 0 का 0 जितेन्द्र वर्मा 3. का 0 जुबेर अहमद 4. का 0 अनुज कुमार , का ० सुधाकर भदौरिया पुलिस

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button