अवैध तमन्चा मय कारतूस 315 बोर के साथ एक अभियुक्त को थाना मछलीशहर पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
जौनपुर।मछलीशहर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त चन्द्रप्रकाश यादव उर्फ कप्तान पुत्र उमाशंकर यादव निवासी रामपुर कला थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर को दिनांक 14.10.2021 की शाम परसूपुर तिराहे के पास एक अवैध तमन्चा 315 बोर व जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त चन्द्रप्रकाश यादव उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रहा है ।
नाम पता अभियुक्त –
1. चन्द्रप्रकाश यादव उर्फ कप्तान पुत्र उमाशंकर यादव नि.रामपुर कला थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर उम्र 29 वर्ष
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास –
1.मु.अ.सं. 194/21 धारा 147/504/506 भा.द.वि.थाना मछलीशहर,जौनपुर
2.मु.अ.सं. 252/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मछलीशहर,जौनपुर
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 श्री चन्दन कुमार थाना मछलीशहर ।
2. उ.नि.श्री संजय कुमार सिंह थाना मछलीशहर,जौनपुर ।
3. कां0 संदीप तिवारी, थाना मछलीशहर जौनपुर ।
4. कां0 संदीप कुमार, थाना मछलीशहर जौनपुर ।




