
रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। लखनऊ के विधायक निवास दारूलशफा कामन हाल में आज आयोजित शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे की प्रांतीय बैठक में बाराबंकी शिवसेना जिला प्रमुख मनोज मिश्र विद्रोही को पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा ,संघर्ष व योगदान को देखते हुए “निष्ठावान शिवसैनिक सम्मान ” से सम्मानित किया गया
कार्यक्रम पार्टी के प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह एवं प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र सिंह तोमर ने शाल ओढ़ा कर तथा स्मृति चिन्ह के रूप में शिवसेना प्रमुख हिंदू ह्रदय सम्राट बाल ठाकरे का चित्र प्रदान किया
इस मौके पर उपस्थित शिवसैनिको ने कर तल ध्वनि से स्वागत किया श्री विद्रोही को सम्मान मिलने पर जिला वरिष्ठ उप प्रमुख कमलेश सिंह चौहान , जिला उप प्रमुख दीपू वाल्मीकि उर्फ पंडित जी, युवासेना जिला प्रधान महासचिव बीर सिंह,कुर्सी विधान सभा प्रमुख,कमलेश राजपूत, जिला प्रचारक राधेश्याम सैनी, जिला सचिव हेमेंद्र सोनी, जिला सचिव प्रवीन वर्मा,अशोक कुमार,राम सिंह, नीरज चौहान,सरवन गौतम आदि ने भी उपस्थित होकर बधाई दी




