जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री संजय कुमार की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत स्तर पर विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
बाराबंकी।आज दिनांक 8 अक्टूबर 2021 को आजादी का अमृत महोत्सव के उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में माननीय जनपद न्यायाधीश श्री राधेश्याम यादव जी के दिशा निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाराबंकी के द्वारा जनपद बाराबंकी में ग्राम पंचायत स्तर पर विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री संजय कुमार की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत चंदवारा विकास खंड मसौली एवं ग्राम पंचायत मसौली में किया गया।
शिविर में ग्राम प्रधान रमेशचंद्र जायसवाल एडीओ ग्राम पंचायत एचपी वर्मा वीडियो शैलेंद्र कुमार एडीओ देवेंद्र कुमार ग्राम पंचायत अधिकारी केके सिंह ग्राम विकास अधिकारी उत्तम कुमार ग्राम रोजगार सेवक प्रभादेवी ग्राम रोजगार सेवक रजनीश कुमार, ग्राम पंचायत की महिलाये, पुरुष एवं बच्चे आदि शामिल थे ।
इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय कुमार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव जो कि 2 अक्टूबर 2021 से 14 नवंबर 2021 तक महा अभियान के रूप में चलाया जा रहा है इसके अंतर्गत विधिक सेवाएं क्या है निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए कौन कौन से व्यक्ति पात्र हैं? लोक अदालत ,विधिक सहायता, जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारियां दी गई । इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली ने सामान्य जनमानस तक न्याय पहुंचाने के लिए नालसा नाम का एक ऐप बनाया है जिसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर आसानी से मोबाइल में इंस्ट्राल करके प्रयोग में लाया जा सकते है इसके अतिरिक्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में न्याय पाने के लिए किसी प्रकार के आवेदन करने के लिए कोई भी व्यक्ति अपने निकटतम डाकघर की भी सहायता ले सकते है।
एडीओ ग्राम पंचायत द्वारा राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई । कनिष्ठ लिपिक मोहम्मद सलमान द्वारा वहां उपस्थित लोगों को प्रचार प्रपत्र वितरित किया गया इसके अतिरिक्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ताओं द्वारा डोर टू डोर कैंपेन का आयोजन कर लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव के विषय में विस्तार पूर्वक बताया गया। पैनल अधिवक्ता शिव सिंह के द्वारा ए0डी0आर0 भवन स्थित लीगल एड क्लीनिक पर आने वाले लोगों को विधिक परामर्श दिया गया
इसके अतिरिक्त तहसील रामनगर में राजकीय इंटर कॉलेज सूरतगंज ग्राम न्यायालय रामनगर, ग्रामसभा पारा कुंवर में पैनल अधिवक्ता कुरेशा खातून के द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम प्रधान शबाना खातून कैसे एक अन्य स्थानीय महिलाएं शामिल हुई। जिला स्काउट मास्टर राजेंद्र त्रिपाठी के द्वारा स्काउट एंड गाइड की छात्राओं को लेकर डोर टू डोर अभियान चलाया गया
उप समिति के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार यादव द्वारा बताया गया कि दिनांक 10अक्टूबर 2021 को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के साथ जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को समझने, उनकी समस्याओं को जानने एवं उनके निदान के विषय में चर्चा पर चर्चा किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता जनपद स्थित ग्राम पंचायतो पर विधिक जागरूकता शिविर एवं डोर टू डोर कैंपेन का आयोजन कर लोगों को जागरूक करेंगे।
ग्राम पंचायत स्तर पर जिला विकास अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी के दिशा निर्देशन में लेखपाल आशा बहू आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एनएसएस और एनसीसी के छात्र इस अभियान में शामिल होंगे।




