तहसील मुख्यालयों पर दिव्यांगजनों के विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र के त्वरित डिजिटलाइजेशन कार्य हेतु कैम्प निर्धारित…..
रिपोर्ट:- शिवा वर्मा-
जिलाधिकारी बाराबंकी डाॅ0 आदर्श सिंह द्वारा बताया गया कि जनपद बाराबंकी के तहसील मुख्यालयों पर दिव्यांगजनों के विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र के त्वरित डिजिटलाइजेशन कार्य हेतु कैम्प निर्धारित तिथि व स्थान पर प्रातः 10 बजे से सायं 04 बजे तक आयोजित किये जायेंगे। 21 जून को तहसील हैदरगढ़, 22 जून को तहसील फतेहपुर, 23 जून को तहसील सिरौलीगौसपुर, 24 जून को तहसील रामनगर, 25 जून को तहसील रामसनेहीघाट तथा 27 जून को तहसील नवाबगंज अन्तर्गत मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय बाराबंकी में आयोजित किया जायेगा। आवेदक, आवेदन पत्र, वेबसाइट www.swavalamban.gov.in पोर्टल पर स्वयं अथवा जनसेवा केन्द्र के माध्यम से आवेदित करके प्रिंट आउट प्राप्त कर अभिलेखों के साथ दिव्यांग कैम्प में उपस्थित होंगे। डिजिटिलाइजेशन हेतु आवेदन पत्र, पुराना दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, की छायाप्रति तथा दिव्यांगता परीलक्षित नवीन पासपोर्ट साइट फोटो लेकर उपस्थित होंगे। ऐसे दिव्यांगजन जो पहले से यूडीआईडी के लिए आवेदन कर चुके है वह अपना आवेदन पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति तथा दिव्यांगता परिलक्षित नवीन पासपोर्ट साइज फोटो के साथ नियत तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर अपना यूडीआईडी कार्ड बनवा सकते है।




