Advertisement
बाराबंकी

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया-2021 के अन्तर्गत तृतीय चरण के प्रवेश चयन की सूचना परिषद की वेबसाइट www.scvtup.in पर उपलब्ध करा दी गई

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
बाराबंकी 08.10.2021राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया-2021 के अन्तर्गत तृतीय चरण के प्रवेश चयन की सूचना परिषद की वेबसाइट www.scvtup.in पर उपलब्ध करा दी गई है।
उक्त के क्रम में जनपद के नोडल प्रधानाचार्य, श्री दीपक कुमार यादव ने बताया कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद उ0प्र0, अलीगंज, लखनऊ द्वारा प्रवेश प्रक्रिया-2021 के अनुसार, अभ्यर्थी अपने प्रवेश परिणाम की जानकारी उपरोक्त वेबसाइट www.scvtup.in पर देख सकते हैं, समस्त चयनित अभ्यर्थी दिनांक-13.10.2021 तक प्रवेश ले सकते हैं जिसमें अवकाश के दिनों में भी संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया गतिमान रहेगी।
संस्थान के प्रधानाचार्य ने यह भी बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को उसके प्रवेश की सूचना एसएमएस के माध्यम से पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर दी जा रही है। चयनित अभ्यर्थी अपने बुलावा पत्र की प्रति, समस्त मूल प्रमाण पत्र, अंक पत्रों की प्रति एवं एक-एक प्रमाणित प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सम्बन्धित प्रवेशित संस्थान में निर्धारित तिथि से पूर्व सम्पर्क कर प्रवेश ले सकते हैं।

———————————

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button