बाराबंकी
भाजपा युवामोर्चा के मण्डल उपाध्यक्ष बने अभिषेक

बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट अंतर्गत किठैय्या गांव निवासी अभिषेक सिंह को भाजपा युवा मोर्चा मंडल देवीगंज का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई ।
भाजपा मंडल अध्यक्ष देवीगंज राकेश लोधी की संस्तुति पर युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने अभिषेक सिंह को मोर्चे का मंडल उपाध्यक्ष मनोनीत किया है ।
अभिषेक सिंह के मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया,और बधाई देने वालो में इंद्र प्रताप सिंह,अमरेन्द्र सिंह,मोनू सिंह,सुरेन्द्र सिंह, सूरज सिंह,सोनेन्द्र विक्रम सिंह,सोनू सिंह,मनोज सिंह समेत अन्य लोगो ने शुभकामनाएं प्रगट किया।



