राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्राम संगठन सहायिकाओं का दस दिवसीय प्रशिक्षण ग्राम पंचायत बड़ागाँव में चल रहा है

मंडल ब्यूरो समित अवस्थी अयोध्या
जनपद बाराबंकी ,मसौली। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्राम संगठन सहायिकाओं का दस दिवसीय प्रशिक्षण ग्राम पंचायत बड़ागाँव में चल रहा है। जिसमें गांव के विभिन्न समूहों से 36 महिलाएं हिस्सा ले रही है।
दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मास्टर ट्रेनर संगीता देवी एव सुमन शर्मा ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाने व सरकारी योजनाओं में समूह की सहभागिता सुनिश्चित किये जाने हेतु लगातार स्वयं समूहों को प्रशिक्षित किया जा रहा है उन्होंने ग्राम संगठन समिति के उपयोग में आने वाले 14 रजिस्टर के संधारण के बारे में जानकारी देते हुए बैठक प्रस्ताव, पुस्तक रसीद, नगद पुस्तक, साधारण बहीखाता, स्टाक व संपत्ति पुस्तक, प्रोमिशरी, मसिक प्रतिवेदन, विवो डीसीबी, बैक डीसीवी पुस्तक, समुह सदस्यता रजिसस्टर, बैंक लिंकेज समीक्षा, ऋण पुस्तक, स्व सहायता समूह का पास पासबुक लेखन के बारे में जागरूक किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिवदेवी, सुलेखा, सुनीता, अर्चना, निशा भारती, अनिता , सीता देवी, रजनी, किरन, नसरीन बानो, शहनाज बनो, फ़ातिमा, आयशा, मैसरजहाँ रिजवाना, प्रतिमा देवी, सुमन, सरोज सहित समूह की महिलाएं मौजूद रही।




