नमो प्रश्नोत्तरी में मनोज को प्रथम व पुरणेंद्र को द्वितीय स्थान मिला

रामसनेहीघाट बाराबंकी:-
रामसनेहीघाट के वेद इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी में पांच अक्टूबर को आयोजित नमो प्रश्नोत्तरी में प्रथम से चतुर्थ स्थान तक पुरष्कार व सभी प्रतिभागियों को दरियाबाद विधायक द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा गोकुला के वेद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में नमो प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम के जिला संयोजक चंद्रकेतु अवस्थी के निर्देशन में पांच ऑकटूबर को नमो प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमे प्रथम स्थान पर मनोज कुमार , द्वितीय स्थान पर पुरणेंद्र अवस्थी , तृतीय स्थान पर नीरज सोनी व चतुर्थ स्थान पर आए मो अजीम को दरियाबाद विधायक सतीश चंद्र शर्मा व भाजपा युवा मोर्चा बाराबंकी के जिला अध्यक्ष रोहित सिंह ने कार्यक्रम के जिला संयोजक के साथ पुरस्कार वितरित किया।
बच्चो का उत्साह बढाते हुए सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि एक लक्ष्य साधिए और उसपर पूर्ण मनोयोग से प्रयास करिए।
कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक
डॉ संतोष पाण्डेय
व डॉ अमरेश गुप्ता ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया व आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोहित सिंह ने संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री चंद्रकेतु अवस्थी ने किया।
सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया।
कार्यक्रम में पुलकित त्रिवेदी,रोहित सिंह,अरुण राघव,सूरजभान,सत्या,प्रदीप सिंह,सत्येंद्र वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




