Advertisement
अपराधअब तकअभी तकअयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी

थाना फतेहपुर पुलिस टीम ने 03 हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार आलाकत्ल किया बरामद।

थाना फतेहपुर पुलिस टीम ने 03 हत्या भियुक्तों को गिरफ्तार आलाकत्ल किया बरामद।

रिपोर्टः-शिवा वर्मा।

थाना कोतवाली फतेहपर में दिनांक 27.09.2021 को वादी श्री रामचन्दर वर्मा पुत्र राम स्वरूप वर्मा निवासी डडियामऊ थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी द्वारा थाना फतेहपुर पर तहरीर दी गयी कि दिनांक 26.09.2021 की शाम को मेरा पुत्र अजय कुमार घर से निकला था और सुबह मेरे पुत्र का शव राम विलास के खेत के पास ग्राम डडियामऊ से नन्दना कलां रोड पर मिला है। मेरे पुत्र की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गयी है। उक्त तहरीर के आधार पर थाना फतेहपुर पर मुकदमा संख्या-401/2021 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा घटना से सम्बन्धित साक्ष्यों को एकत्रित कर संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ0 अवधेश सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी फतेहपुर श्री योगेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर के नेतृत्व में थाना फतेहपर
बाराबंकी टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेंस एवं डिजिटल डेटा एनालिसिस के आधार पर आज दिनांक 29.09.2021 को अभियुक्तगण।

1- दिलीप कुमार उर्फ दीपू वर्मा पुत्र स्व0 तुलसीराम निवासी नन्दनाकला थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी
2- बेचेलाल रावत पुत्र रामसुन्दर निवासी चकशरीफपुर थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।

3- सन्दीप उर्फ गोगा पुत्र ताराचन्द निवासी नन्दना खुर्द थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के निशांदेही पर आलाकत्ल बरामद किया गया ।
अभियुक्त दिलीप ने पूछताछ में बताया कि मृतक अजय से हमने काफी दिन पहले 20 हजार रुपये उधार लिए थे, जो अभी तक नही दें पाये। इन्हीं रुपयों के लिए मृतक अजय बार-बार तकादा करता था, रुपये न देने पड़े इसके लिए हमने अपने दोनों साथियों की मदद से दिनांक 26.09.2021 को मृतक अजय को शराब पिलाकर उसके सिर पर यूकेलिप्टिस के मोटे डण्डे से चोट मार कर हत्या कर दी।

नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्तगण:-

1-दिलीप कुमार उर्फ दीपू वर्मा पुत्र स्व0 तुलसीराम निवासी नन्दनाकला थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।

विज्ञापन

2-बेचेलाल रावत पुत्र रामसुन्दर निवासी चकशरीफपुर थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।

विज्ञापन 2

3-सन्दीप उर्फ गोगा पुत्र ताराचन्द निवासी नन्दना खुर्द थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।

विज्ञापन 3

पुलिस टीम:-

1. प्रभारी निरीक्षक श्री संजय मौर्य थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।

2. उप निरीक्षक सतीश कुमार सिंह थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।

विज्ञापन 4

3. उप निरीक्षक रामनिरंजन थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।

विज्ञापन 5

4. कांस्टेबल प्रवेन्द्र सिंह थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।

5. रि0कांस्टेबल नीलेश कुमार थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button