राज्य महिला आयोग अध्यक्ष विमला बाथम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई आहूत

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
बाराबंकी 30.09.2021कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीए गांधी सभागार में राज्य महिला आयोग अध्यक्ष विमला बाथम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आहूत की गई। इसके पूर्व विकास खण्ड हरख में पोषण पंचायत कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। बैठक के दौरान पिछले माह पुलिस विभाग की स्थिति, जिले में महिलाओं के उत्पीड़न को रोकने के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी, जिले में महिलाओं की सुरक्षा के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी, जिले में महिलाओं से जुड़े अपराध के कितने मामले दर्ज हुए?, कितने मामलों का समाधान किया गया है और कितने मामले अभी भी लंबित हैं?, कितने मामलों में चार्जशीट का निपटारा किया जाना है?, कितने मामलों का निस्तारण किया गया व कितने मामले किस स्तर पर लंबित हैं?, निस्तारित किये जाने वाले मामलों में आरोप पत्र जारी किया गया है, दहेज हत्या के कितने मामले दर्ज हुए, इनमें से कितने मामलों में चार्जशीट भेजी गई, कितने मामले लंबित हैं और किस स्तर पर हैं, छेड़छाड़ के कितने मामले दर्ज किए गए? अपहरण के कितने मामलों में लकड़ी बरामदहुई और उनमें से कितने वयस्क थे, थाना स्तर पर सुलह समझौते के आधार पर 498ए और घरेलू हिंसा, जिले में महिला उत्पीड़न/बलात्कार के मामलों की स्थिति, रेप के मामले में 24 घंटे के अंदर मेडिकल कराया जाता है, कितने हत्या के मामले दर्ज किए गए, और उनके खिलाफ कितनी चार्जशीट भेजी गई के बारे में समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये तथा समय-समय पर आयोग को अवगत कराने के निर्देश दिये गये।
श्रीमती विमला बाथम ने बैठक के दौरान निर्देश दिया गया कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष से सम्बन्धित प्रकरणों की स्थिति, 181 महिला हेल्पलाइन की स्थिति, घरेलू हिंसा की स्थिति, पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन की स्थिति तथा विधवाओं हेतु अनुदान पेंशन की स्थिति, निराश्रित महिलाओं की पुत्रियों के विवाह के अनुदान की स्थिति, पुर्नविवाह करने पर दाम्पत्ति को पुरस्कार की योजना की स्थिति, दहेज पीड़ित महिलाओं को आर्थिक सहायता, दहेज पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता की जानकारी व योजनाओं का लाभ जनसामान्य तक पहुॅचायी जाये। उन्होंने मुख्यमंत्री विवाह योजना, महिलाओं को दिये जाने वाली पेंशन का विवरण, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, आंगनबाड़ी योजना, किशोरी बालिका योजना की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये। माध्यमिक शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग से सम्बन्धित भी जानकारी प्राप्त की। कस्तूरबा विद्यालय में पढ़ने वाली बालिकाओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो तथा उनसे अच्छा व्यवहार किया जाये, यह सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी है।
इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सीओ सिटी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।




