स्वावलम्बी भारत अभियान’ के अन्तर्गत ‘दत्तोपन्त ठेंगड़ी जी’ के जन्मदिवस के अवसर पर…….!

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
राजकीय औद्योगिक प्रषिक्षण संस्थान, बाराबंकी के नोडल प्रधानाचार्य श्री दीपक कुमार यादव ने बताया कि संस्थान परिसर में दिनांक-10.11.2022 को ‘स्वावलम्बी भारत अभियान’ के अन्तर्गत ‘दत्तोपन्त ठेंगड़ी जी’ के जन्मदिवस के अवसर पर राजकीय आई0टी0आई0 तथा जिला सेवायोजन कार्यालय, बाराबंकी के संयुक्त तत्वाधान में एक रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें आई0टी0आई0 उत्तीर्ण व्यवसायों के साथ सभी इजीनियरिंग एवं नान इंजीनियरिंग व्यवसाय से उत्तीर्ण तकनीकी प्रषिक्षार्थियों एवं गैर-तकनीकी अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराया गया।
रोजगार मेले का शुभारम्भ पूज्यनीय ‘दांतोपंत ठेंगड़ी जी’ एवं ‘पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी’ के चित्र पर श्री अनुपम श्रीवास्तव, मुख्य वक्ता अवध प्रान्त, ‘स्वावलम्बी भारत अभियान’ के द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत प्रारंभ हुआ।
इस अवसर पर अवध प्रान्त समन्वयक एवं संस्थान के प्रधानाचार्य ने रोजगार मेले में उपस्थित समस्त अभ्यर्थियों को नौकरी के साथ-साथ अपना स्वःरोजगार अपनाने पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम की प्रस्तावना श्री विश्वजीत शर्मा जी जिला समन्वयक ने प्रस्तुत की तथा मंच संचालन जिला सेवायोजन अधिकारी श्री देव व्रत कुमार जी के द्वारा किया गया।
उक्त रोजगार मेले में वेबको इण्डिया प्रा0लि0, बाराबंकी ने 10अभ्यर्थियों, होण्डा ऑटो मैनेजमेंट सर्विस में 10अभ्यर्थियों का, डॉन बास्को टेक स्किल इण्डिया ने 05अभ्यर्थियों का चयन परीक्षा/साक्षात्कार के माध्यम से किया। इसी क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय बाराबंकी की तरफ से कुल 05 निजी कम्पनियों ने प्रतिभाग करते हुए 33अभ्यर्थियों का चयन किया। इस प्रकार से दिनांक-10.11.2022 को आयोजित रोजगार मेले में कुल 58अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी श्री चन्द्रचूड़ दुबे द्वारा चयनित/गैर चयनित अभ्यर्थियों की कैरियर काउंसलिंग की गयी।

इस अवसर पर सहायक आयुक्त जिला उद्योग केंद्र से श्री बी.डी.चौधरी, नरेंद्र पांडेय, सूर्यांशु शर्मा, श्रीमती किरण, नवल किशोर तिवारी, श्री पवन, सुनील कुमार, सुग्रीव चन्द्र, आई0टी0आई0 संस्थान से प्लेसमेंट प्रभारी (टीसीपीओ) एल0एस0 शुक्ल, हरविन्दर सिंह, शोशीचन्द राम, गनेश प्रसाद, बच्छराज कार्यदेशक के साथ, अभिषेक प्रकाश श्रीवास्तव, मनीष कुमार वर्मा, संदीप कुमार वर्मा आदि ने मेले में अपना अभूतपूर्व सहयोग प्रदान किया। मीडिया प्रभारी श्री प्रीतम सिंह अनुदेशक द्वारा फोटोग्राफी एवं विभागीय पोर्टल पर फीडिंग की गयी।
मेले के अन्त में प्रधानाचार्य जी द्वारा सभी निजी अधिष्ठानों से आए हुए प्रबन्धक/एच0आर0 का आभार व्यक्त किया तथा सभी चयनित अभ्यर्थियों को चयन पत्र वितरित करते हुए, उनके उज्जवल भविष्य की शुभकानाएं दीं।




