04 अक्टूबर, 2021 को अप्रेंटिस मेला का वृहद आयोजन किया जा रहा है
स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
बाराबंकी नोडल प्रधानाचार्य दीपक कुमार यादव ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महुआ मऊ बाराबंकी में 04 अक्टूबर, 2021 को अप्रेंटिस मेला का वृहद आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जनपद में स्थापित सरकारी/निजी उद्योगों/अधिष्ठानों द्वारा अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण हेतु आईटीआई प्रमाण पत्र धारक अभ्यर्थियों को लिखित/साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जायेगा।
संस्थान के प्रधानाचार्य ने यह भी बताया कि मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थी का भारत सरकार के अप्रेटिंस पोर्टलwww.apprenticeshipindia.org पर पंजीकरण होना अनिवार्य है, चयनित अभ्यर्थियों की अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण अवधि 06 माह से लेकर 12 माह तक की होगी, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित स्टाइपेंड रूपये 7000/- प्रतिमाह, सम्बन्धित अधिष्ठान द्वारा प्रदान किया जायेगा। आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी अप्रेंटिस पोर्टल पर पंजीकरण कराकर इस संस्थान में सम्पर्क कर सकते है।




