Advertisement
बाराबंकी

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस(20 अगस्त से 29 अगस्त ) का आयोजन का शुभारम्भ जिला अधिकारी डॉ आदर्श सिंह द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामजी वर्मा की सहभगिता में दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती माॅ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर किया गया

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

बाराबंकी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस(20 अगस्त से 29 अगस्त ) का आयोजन का शुभारम्भ जिला अधिकारी डॉ आदर्श सिंह द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामजी वर्मा की सहभगिता में दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती माॅ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा बच्चों को एलबेंडाजाॅल की गोली खिलायी गयी। जिला अधिकारी द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए गोली की महत्ता और उसकी अवश्यकता को बताया गया। इस अवसर पर इसकी महत्वता को बताते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जैसे कोरोना ने हमें साफ-सफाई तथा बाहर से आने पर हाथों को सैनेटाइजेशन करना सिखा दिया है, यह परिवर्तन ही हमें बीमारियों से बचाता हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया कि एलवेन्डाजाॅल टेबलेट से बच्चों में एनीमिया में कमी एवं पोषण में वृद्धि, बच्चों में शारीरिक वृद्धि एवं वजन बढ़ना, मानसिक एवं शारीरिक विकास में क्षमता वृद्धि, अन्य बीमारियों से बचने हेतु प्रतिरोधी क्षमता बढ़ने में वृद्धि होती है एवं स्कूल में सक्रिय रहते है। उक्त आयोजन में अपर मुख्य चिकित्साअधिकारी डा0 डी0 के0 श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी द्वारा बच्चों को कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, डॉ० आर०एन० वर्मा० , डॉ० राजीव सिंह, डॉ मनोज गुप्ता, डॉ अवधेश मौर्या, डॉ अवधेश सिंह, डॉ० पूनम सिंह प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आदि उपस्थित रहे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button